Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Yeh Pal Chanchal Kho Na Dena
Asha Bhosle, Kishore Kumar
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ये पल चंचल खो ना देना कहीं, ओ, दीवाने
Hey, रोज़-रोज़ आते नहीं ऐसे मौक़े दिल को लुभाने
साक़ी भी है, जाम भी है, रंगों भरी शाम भी है
देख, मौक़ा जाए ना निकल
Hey, ये पल चंचल खो ना देना कहीं, ओ, दीवाने
अंग-अंग से छलके अंगूरी
आँख मिलाकर पी ले, आँख मिलाकर पी ले
आज हुस्न पर मरने का मौसम
मुझ पे मरकर जी ले, मुझ पे मरकर जी ले
मस्ती हूँ मैं, जवानी हूँ मैं
तेरे लिए दीवानी हूँ मैं
आ, मेरी बाँहों में मचल
Hey, देख ज़रा, जान-ए-जानाँ, आया तेरा असली दीवाना
तेरे-मेरे प्यार का तमाशा अब देखेगा ज़माना
नाचेगी तू, नचाऊँगा मैं, तडपेगी तू, तड़पाऊँगा मैं
देख ज़रा मुझसे सँभल
मैं हूँ शमा, मेरा काम जलाना
आग की धार पे चलना, आग की धार पे चलना
पीछे जलेगा ये परवाना
पहले है तुझको जलना, पहले है तुझको जलना
तूने मुझे अभी जाना नहीं
अरे, तूने मुझे अभी जाना नहीं
तूने भी तो पहचाना नहीं
पहचाना नहीं, अरे, जाना नहीं
महफ़िल ना जाए तेरी जल, जल, जल, जल