Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Chacha Vidhayak Hain Humare
Vishal Dadlani feat. Ayush Tiwari
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
अपने मोहल्ले के फ़न्ने ख़ाँ हैं हम
टपरी पे बैठे हुए बादशाह हैं हम
दिन-भर ख़याली ख़ुराफ़ात हम करें
सालों से शाम को लापता हैं हम
नापी हैं सड़कें bike पे
देखी पिक्चरें black में
क़िस्मत ज़रा puncture
मगर गाड़ी है फिर भी track पे
कहने को लुक्खे हम हैं, लेकिन
होए, लाखों सहयाक हैं हमारे
चाचा विधायक हैं हमारे, हमारे
चाचा विधायक हैं हमारे
खुल्ले फाटक हैं हमारे, हमारे
चाचा विधायक हैं हमारे
खर्चा-पानी क्या गिनें हम
दोस्ती अपनी कमाई है, कमाई है, कमाई है
यारी ऐसी कि कहें हम
एक तू ही तो मेरा भाई है रे, भाई है
दो पहियों पर tripple चले हैं
आधे लफ़ंडर हैं, आधे भले हैं
पंगा हो चाहे एक का, लेकिन
साथ भिड़े हैं और साथ पिटे हैं
कहने को सादे हम हैं, लेकिन
शौक़ भयानक हैं हमारे, होए-ओए-ओए
चाचा विधायक हैं हमारे, हमारे
चाचा विधायक हैं हमारे
खुल्ले फाटक हैं हमारे, हमारे
चाचा विधायक हैं हमारे
किसी भी ताले की चाबी बना दें
कुंडली के मंगल-शनि घुमा दें
हम हैं जुगाड़ के बम-छू प्राणी
बोटी दिखाकर बकरा भी ला दें
भी ला दें, भी ला दें
कहने को फ़र्ज़ी हम हैं, लेकिन
आए-हाए, जादू चकाचक हैं हमारे
चाचा विधायक हैं हमारे, हमारे
चाचा विधायक हैं हमारे
खुल्ले फाटक हैं हमारे, हमारे
चाचा विधायक हैं हमारे