Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Tumko Dekha Aur Ho Gaya
Kumar Sanu, Alka Yagnik, Nadeem, Shravan
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
तुमको देखा और हो गया दुनिया से बेगाना मैं
तुमको देखा और हो गया दुनिया से बेगाना मैं
सबसे दीवाना था मजनूँ, उससे भी दीवाना मैं
हाँ-हाँ-हाँ, सबसे दीवाना था मजनूँ, उससे भी दीवाना मैं
तुमको देखा और हो गई दुनिया से बेगानी मैं
तुमको देखा और हो गई दुनिया से बेगानी मैं
सबसे दीवानी थी लैला, उससे भी दीवानी मैं
हाँ-हाँ-हाँ, सबसे दीवानी थी लैला, उससे भी दीवानी मैं
ऐ, मेरे ख़ाबों की शहज़ादी, ख़्वाबों की ताबीर है तू
बरसों तराशा था मैंने जिसे वो शोख़ तस्वीर है तू
आँखों ही आँखों में बातें करें, दुश्मन-ज़माने से हम क्यूँ डरें?
दुश्मन-ज़माने से हम क्यूँ डरें?
चाहत के शोलों में जलते हैं हम, शम्मा तू, परवाना मैं
सबसे दीवाना था मजनूँ, उससे भी दीवाना मैं
हाँ-हाँ-हाँ, सबसे दीवाना था मजनूँ, उससे भी दीवाना मैं
लैला तो मजनूँ से मिल ना सकी, हम दोनों मिलके रहेंगे
आशिक़ हैं हम तो नए दौर के, हम ना जुदाई सहेंगे
रहेंगे सदा इन फ़िज़ाओं में हम, महकते रहेंगे हवाओं में हम
महकते रहेंगे हवाओं में हम
बस एक तुझे जानती हूँ, सनम, हूँ सबसे अंजानी मैं