Mil Gayi Aaj Do Lehren
Popularity · Moderate
Listen
YouTube
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
तालाब में यूँ कंकर फेंका
कितने ही तूफ़ाँ उठा दे
इक चलती-फिरती लाश में फिर
जीने के अरमाँ जगा दे
मिल गईं आज दो लहरें कुछ इस तरह
मिल गईं आज दो लहरें कुछ इस तरह
अब ना साहिल मिले तो कोई ग़म नहीं
हाथ में हाथ ले, यूँ ही चलते रहें
अब ना मंज़िल मिले तो कोई ग़म नहीं
मिल गईं आज दो लहरें कुछ इस तरह
प्यार का एक पल कितना अनमोल है
प्यार बिन सारे जीवन का क्या मोल है
प्यार का एक पल कितना अनमोल है
प्यार बिन सारे जीवन का क्या मोल है
सारी दुनिया में जिस पल का चर्चा रहे
सारी दुनिया में जिस पल का चर्चा रहे
ऐसा इक पल मिले तो कोई ग़म नहीं
मिल गईं आज दो लहरें कुछ इस तरह
अब ना साहिल मिले तो कोई ग़म नहीं
मिल गईं आज दो लहरें कुछ इस तरह
जी रहे थे इसी आस पे ही, सनम
एक ना एक दिन मिल ही जाएँगे हम
जी रहे थे इसी आस पे ही, सनम
एक ना एक दिन मिल ही जाएँगे हम
मिल गए तो मिली इक नई ज़िंदगी
मिल गए तो मिली इक नई ज़िंदगी
मौत अब कल मिले तो कोई ग़म नहीं
मिल गईं आज दो लहरें कुछ इस तरह
अब ना साहिल मिले तो कोई ग़म नहीं
मिल गईं आज दो लहरें कुछ इस तरह
मिल गईं, मिल गईं
मिल गईं, मिल गईं
मिल गईं, मिल गईं