Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Tere Paas Aa Ke Mera Waqt
Asha Bhosle
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
तेरे पास आ के मेरा वक़्त गुज़र जाता है
तेरे पास आ के मेरा वक़्त गुज़र जाता है
दो घड़ी के लिए ग़म जाने किधर जाता है
जब कभी दूर से तू मुझको नज़र आता है
प्यार हँस कर मेरी आँखों में सँवर जाता है
तेरे पास आ के मेरा वक़्त गुज़र जाता है
तू वही है जिसे इस दिल ने सदाएँ दी हैं
तू वही है जिसे इस दिल ने सदाएँ दी हैं
तू वही है जिसे नज़रों ने दुआएँ दी हैं
तू वही है कि जो दिल ले के मुक़र जाता है
दो घड़ी के लिए ग़म जाने किधर जाता है
तेरे पास आ के मेरा वक़्त गुज़र जाता है
जाम इतने तेरी मस्ती भरी आँखों से पिए
हाँ, इतने तेरी मस्ती भरी आँखों से पिए
बेख़ुदी में तुझे सजदे मेरी नज़रों ने किए
तेरे जल्वों में ख़ुदा मुझको नज़र आता है
प्यार हँस कर मेरी आँखों में सँवर जाता है
तेरे पास आ के मेरा वक़्त गुज़र जाता है
तेरी याद आते ही घबरा के चली आती हूँ
तेरी याद आते ही घबरा के चली आती हूँ
मैं हर इक क़ैद को ठुकरा के चली आती हूँ
मैं नहीं आती, मुझे प्यार इधर लाता है
प्यार हँस कर मेरी आँखों में सँवर जाता है
दो घड़ी के लिए ग़म जाने किधर जाता है
तेरे पास आ के मेरा वक़्त गुज़र जाता है