Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Mujhko Tum Jo Mile
Hemant Kumar & Geeta Dutt
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
मुझको तुम जो मिले, ये जहान मिल गया
मुझको तुम जो मिले, ये जहान मिल गया
तुम जो मेरे दिल में हँसे, दिल का कमल देखो खिल गया
मुझको तुम जो मिले, ये जहान मिल गया
ये भीगती हुई फ़िज़ा, बरस रही है चाँदनी
तारों ने मिलके छेड़ दी मधुर मिलन की रागिनी
लेके क़रार आया है प्यार, क्या है अगर मेरा दिल गया?
मुझको तुम जो मिले, ये जहान मिल गया
जिसपे चल रहे हैं हम, है प्यार का ये रास्ता
चाँद और सितारों का, बहार का ये रास्ता
लेके क़रार आया है प्यार, क्या है अगर मेरा दिल गया?
मुझको तुम जो मिले, ये जहान मिल गया
मेरे सुहाने ख़्वाब सी तुम मेरे सामने रहो
ऐसी हसीन रात है, दिल कहे सहर ना हो
लेके क़रार आया है प्यार, क्या है अगर मेरा दिल गया?
मुझको तुम जो मिले, ये जहान मिल गया
तुम जो मेरे दिल में हँसे, दिल का कमल देखो खिल गया
मुझको तुम जो मिले, ये जहान मिल गया