Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Dil Tod Ke
Manan Bhardwaj, Saarthak ft. Vijay Deverakonda, Bhagyashri Borse
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
एक दुआ माँगी है मैंने भी ख़ुदा से
कि ख़ुदा करे तुझे मेरी दीद ना हो
तू भी तरसे जैसे मैं तरसा हूँ
तेरे घर भी इस साल ईद ना हो
ओ, मेहँदी प्यार वाली हाथों पे लगाओगी
घर मेरे बाद ग़ैर का बसाओगी
ओ, मेहँदी प्यार वाली हाथों पे लगाओगी
घर मेरे बाद ग़ैर का बसाओगी
हो, मुझे मरने से, हो, मुझे मरने से...
हो, मुझे मरने से पहले ही यक़ीं था
ये काम मेरे बाद करोगी
ओ, दिल तोड़ के हँसती हो मेरा, वफ़ाएँ मेरी याद करोगी
ओ, दिल तोड़ के...
हाँ, दिल तोड़ के हँसती हो मेरा, वफ़ाएँ मेरी याद करोगी
ओ, दिल तोड़ के...
करती थी जब बात, लगा करता था जैसे फूल हैं झड़ते
होंठ तेरे जैसे गुलाब के दो पत्ते आपस में लड़ते
मैं भी लड़ा उन लोगों से जो कहते थे तू नक़ली है
रिश्ते तोड़े, यार भी छोड़े तेरे लिए कि तू असली है
असली यहाँ पर कोई नहीं, तेरे जैसी फिरती लाखों हैं
दिल लूट के कैसे हँसती है, तू लड़की है कि डाकू है?
कर याद वो ज़माना मेरे प्यार का
चैन लूट ना तू दिल के क़रार का
कर याद वो ज़माना मेरे प्यार का
चैन लूट ना तू दिल के क़रार का
हो, जब दुनिया में, हो, जब दुनिया में...
हो, जब दुनिया में मैं ही ना रहा
तो किसे बर्बाद करोगी?
ओ, दिल तोड़ के हँसती हो मेरा, वफ़ाएँ मेरी याद करोगी
ओ, दिल तोड़ के...
हो, दिल तोड़ के हँसती हो मेरा, वफ़ाएँ मेरी याद करोगी
ओ, दिल तोड़ के...