Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Blessings
Shikriwal, Anyme, Xtermiser
Popularity · Moderate
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
निगाहें दूर डूब गये क्यूँ ना जाने
इरादे खूब झूठे थे ये सारे
तुम्हें ढूँढ लूँगा कभी
सारी आदतों में कहीं
तू मुझसे यूँ ख़ामख़ाह
फ़ासलों में कहीं
निगाहें दूर डूब गये क्यों ना जाने
ना जाने क्या क्या देखी है तुमने इन आँखों से
तुम्हारे हाथ काँपते हैं
ये तुम्हारी उम्र का दोष है या तुम्हारी बर्दाश्त है
Control है
मेरे भी काँपते हैं
मैं तो माल फूंकता हूँ
मैं दिखता बिलकुल तुम्हारी तरह हूँ
हँसता बिलकुल तुम्हारी तरह हूँ
ग़ुस्सा बिलकुल तुम्हारी तरह है
तो क्या तुम मेरे आने वाले कल की झलकी हो?
मेरे स्वभाव मेरे विचारधारा की धरती हो
मेरे बचाव मेरे किस जन्म की उपलब्धि हो
मैं अब तक तुम्हें कामयाबी दिखाना चाहता था
अब एहसास होता है
तुम्हारी ख़ुशी मुझे खुश देखने में है
मुझे सुबह शाम खूब देखने में है
पर शायद अब वो बाहर का बग़ीचा मुझसे प्यारा होगा
शायद तुम्हारे ध्यान रखने का तरीक़ा मुझपे ग्यारह होगा
एक भी नहीं रख पाता मैं
कौन सा male ego है
तुमसे कुछ भी नहीं कह पाता मैं
कि आज कल कैसा महसूस करता हूँ
कुछ ख़ास नहीं लगता सब
Hustler बनता हूँ
तो तुमसे दूर ही रहता हूँ अब
ख़ुद में cool नहीं बनता अब
ख़ुद को school नहीं करता अब
जाने दिया है
अब देखते हैं क्या लिखा है क़िस्मत में
दरवाज़ा खोल के जो मिलना है
वो सब कुछ आने दिया है
निगाहें दूर डूब गये क्यूँ ना जाने
इरादे खूब झूठे थे ये सारे
ये समझता हूँ कि सच्चे इश्क़ तुम ही हो
मेरी सोच मेरी जिस्म तुम ही हो
मेरा ख़याल रखने वालों की list तुम ही हो
पर कैसा ये प्यार है
कैसा स्वभाव है इंसान का
कैसा बर्ताव है जहान का
कौन सी responsibilities हैं?
जो मुझे रोकती हैं
किसका ग़ुलाम हूँ मैं
जाने क्या चीज़ें कोसती हैं
कुछ बनाने नया जाता हूँ
कुछ प्यारा पुराना बिगाड़ आता हूँ
मैं लिखता सबसे best हूँ
घरवाले बोलते हैं बवाल गाता हूँ
ख़ूबसूरती है मेरे नज़रों में
बालियों की तरह झूलती हैं
रिश्तों में मायने शायद कभी समझ ना पाऊँ
लौट के दुबारा कभी घर ना जाऊँ
तुम्हारे बिना किसी से भी डर ना पाऊँ
चेहरे पे ख़ुशी हाथों में gifts
तुम order दो मैं yes sir बुलाऊँ
Blessings on me
मैं तुम्हारा आने वाला कल सजाऊँ