Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Jane Woh Kaise Log The
S. D. Burman, Hemanta Kumar Mukhopadhyay
Popularity · Moderate
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
जाने वो कैसे लोग थे जिनके प्यार को प्यार मिला

हमने तो जब कलियाँ माँगी काँटों का हार मिला

ख़ुशियों की मंज़िल ढूँढी तो ग़म की गर्द मिली

चाहत के नग़मे चाहे तो आहें सर्द मिलीं
दिल के बोझ को दूना कर गया जो ग़मख़ार मिला
हमने तो जब कलियाँ माँगी काँटों का हार मिला
जाने वो कैसे लोग थे जिनके प्यार को प्यार मिला
बिछड़ गया... बिछड़ गया
बिछड़ गया हर साथी देकर पल दो पल का साथ
किसको फ़ुर्सत है जो थामे दीवानों का हाथ
हमको अपना साया तक अक्सर बेज़ार मिला
हमने तो जब कलियाँ माँगी काँटों का हार मिला
जाने वो कैसे लोग थे जिनके प्यार को प्यार मिला
इसको ही जीना कहते हैं तो यूँ ही जी लेंगे

उफ़ न करेंगे लब सी लेंगे आँसू पी लेंगे
ग़म से अब घबराना कैसा, ग़म १०० बार मिला