Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Do Ghadi Baitho (Geet)
Mohd.Rafi
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
दो घड़ी बैठो, तुम्हारा रूप आँखों में बसा लूँ
आज थोड़ी देर मैं भी प्यार के सपने सजा लूँ
दो घड़ी बैठो, तुम्हारा रूप आँखों में बसा लूँ
लाज के इस रेशमी आँचल में मत मुखड़ा छुपाओ
प्यार की मदिरा छलकने दो, ना यूँ पलकें झुकाओ
आज तो दो पल अधूरी प्यास आँखों की बुझा लूँ
दो घड़ी बैठो, तुम्हारा रूप आँखों में बसा लूँ
आज चंदन की महक मदहोश साँसों में बसी है
काँपते होंठों पे पहले प्यार की सहमी हँसी है
आज मैं कैसे भला इस मनचले मन को सँभालूँ?
दो घड़ी बैठो, तुम्हारा रूप आँखों में बसा लूँ
आज थोड़ी देर मैं भी प्यार के सपने सजा लूँ
दो घड़ी बैठो, तुम्हारा रूप आँखों में बसा लूँ