Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Awaara Bhanware
Dhrriti Saharan
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
आवारा भँवरे जो हौले-हौले गाएँ
फूलों के तन पे हवाएँ सरसराएँ
आवारा भँवरे जो हौले-हौले गाएँ
फूलों के तन पे हवाएँ सरसराएँ
कोयल की कुहू-कुहू, पपीहे की पीहू-पीहू
जंगल में झींगर की छाए जाए
नदिया में लहरें आएँ, बलखाएँ, छलकी जाएँ
भीगे होंठों से वो गुनगुनाएँ
गाता है साहिल, गाता है बहता पानी
गाता है ये दिल, सुन, सा रे गा मा पा धा नि सा रे
आवारा भँवरे जो हौले-हौले गाएँ
फूलों के तन पे हवाएँ सरसराएँ
रात जो आए तो, सन्नाटा छाए तो
टिक-टिक करे घड़ी, सुनो
दूर कहीं गुज़रे रेल किसी पुल से
गूँजे धड़ा-धड़ी, सुनो
संगीत है ये, संगीत है
संगीत है ये, संगीत है
मन का संगीत सुनो
बाँहों में लेके बच्चा माँ जो कोई लोरी गाए
ममता का गीत सुनो
आवारा भँवरे जो हौले-हौले गाएँ
फूलों के तन पे हवाएँ सरसराएँ
कोयल की कुहू-कुहू, पपीहे की पीहू-पीहू
जंगल में झींगर की छाए जाए
नदिया में लहरें आएँ, बलखाएँ, छलकी जाएँ
भीगे होंठों से वो गुनगुनाएँ
गाता है साहिल, गाता है बहता पानी
गाता है ये दिल, सुन, सा रे गा मा पा धा नि सा रे