Bahut Sukhriyan Badi Maherbani
Mohd Rafi & Asha Bhosle
Popularity · Low
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
बहुत शुक्रिया, बड़ी मेहरबानी
मेरी ज़िंदगी में, हुज़ूर, आप आए
क़दम चूम लूँ या कि आँखें बिछा दूँ
करूँ क्या, ये मेरी समझ में ना आए
बहुत शुक्रिया...
करूँ पेश तुम को नज़राना दिल का
नज़राना दिल का
करूँ पेश तुम को नज़राना दिल का
नज़राना दिल का
कि बन जाए कोई अफ़साना दिल का
ख़ुदा जाने, ऐसी सुहानी घड़ी फिर
ख़ुदा जाने, ऐसी सुहानी घड़ी फिर
मेरी ज़िंदगी में पलट के ना आए
बहुत शुक्रिया, बड़ी मेहरबानी
मेरी ज़िंदगी में, हुज़ूर, आप आए
बहुत शुक्रिया...
ख़ुशी तो बहुत है, मगर ये भी ग़म है
मगर ये भी ग़म है
कि ये साथ अपना क़दम-दो-क़दम है
मगर ये मुसाफ़िर दुआ माँगता है
मगर ये मुसाफ़िर दुआ माँगता है
ख़ुदा आप से फिर किसी दिन मिलाए
बहुत शुक्रिया, बड़ी मेहरबानी
मेरी ज़िंदगी में, हुज़ूर, आप आए
बहुत शुक्रिया...
मुझे डर है, मुझमें ग़ुरूर आ ना जाए
लगूँ झूमने मैं, सुरूर आ ना जाए
सुरूर आ ना जाए
कहीं दिल ना मेरा ये तारीफ़ सुन कर
कहीं दिल ना मेरा ये तारीफ़ सुन कर
तुम्हारा बने और मुझे भूल जाए
बहुत शुक्रिया, बड़ी मेहरबानी
मेरी ज़िंदगी में, हुज़ूर, आप आए
क़दम चूम लूँ या कि आँखें बिछा दूँ
करूँ क्या, ये मेरी समझ में ना आए
बहुत शुक्रिया...