Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Mera Pyar Woh Hai
O. P. Nayyar
,
Mahendra Kapoor
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
मेरा प्यार वो है कि मर कर भी तुम को
जुदा अपनी बाँहों से होने ना देगा
मेरा प्यार वो है कि मर कर भी तुम को
जुदा अपनी बाँहों से होने ना देगा
मिली मुझ को जन्नत तो जन्नत के बदले
ख़ुदा से, मेरी जाँ, तुम्हें माँग लेगा
मेरा प्यार वो है...
ज़माना तो करवट बदलता रहेगा
नए ज़िंदगी के तराने बनेंगे
मिटेगी ना लेकिन मोहब्बत हमारी
मिटाने के १००-१०० बहाने बनेंगे
हक़ीक़त हमेशा हक़ीक़त रहेगी
कभी भी ना इस का फ़साना बनेगा
मेरा प्यार वो है कि मर कर भी तुम को
जुदा अपनी बाँहों से होने ना देगा
मेरा प्यार वो है...
तुम्हें छीन ले मेरी बाँहों से कोई
मेरा प्यार यूँ बेसहारा नहीं है
तुम्हारा बदन चाँदनी आ के छू ले
मेरे दिल को ये भी गवारा नहीं है
ख़ुदा भी अगर तुम से आके मिले तो
तुम्हारी क़सम है मेरा दिल जलेगा
मेरा प्यार वो है कि मर कर भी तुम को
जुदा अपनी बाँहों से होने ना देगा
मिली मुझ को जन्नत तो जन्नत के बदले
ख़ुदा से, मेरी जाँ, तुम्हें माँग लेगा
मेरा प्यार वो है...