Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Gayab Hoke
Ajay: Atul
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
जादू है या है सपना, कुछ मिल गया है अपना
एहसास ये नया है, इसमें भी इक मज़ा है
खोटा है या खरा है, कुछ भी नहीं छुपा है
छाया जुनून कैसा, दुनिया लगे अजूबा
ग़ायब होके सब दिखता है मैं जहाँ भी रहूँ
कोई ना मुझको देखे, मैं सब को देखूँ
ग़ायब होके सब दिखता है मैं जहाँ भी रहूँ
कोई ना मुझको देखे, मैं सब को देखूँ
जादू है या है सपना, कुछ मिल गया है अपना
छाया जुनून कैसा, दुनिया लगे अजूबा
थोड़ा-थोड़ा दर्द भी सहना है पड़ा
रूठा-रूठा हर कोई अपना था मेरा
आज बाँहों में आसमाँ भी है
एक साथी ना हो तो कुछ भी नहीं
वो भी मिल जाए दिल जिसे चाहे
प्यार से हो जाएगी ज़िंदगी हसीं
हर हाल में ये होगा, वो मेरे पास होगा
छाया जुनून कैसा, दुनिया लगे अजूबा
ग़ायब होके सब दिखता है मैं जहाँ भी रहूँ
कोई ना मुझको देखे, मैं सब को देखूँ
ग़ायब होके सब दिखता है मैं जहाँ भी रहूँ
कोई ना मुझको देखे, मैं सब को देखूँ
डरना-झुकना ना रहा पहले जैसा
आगे मैं हूँ, मेरे पीछे है रास्ता
आज हर बाज़ी मार हाथों में
मुझ पे हुआ है मेरा ख़ुदा मेहरबाँ
कुछ भी कर जाऊँ, मैं जिधर भी जाऊँ
हूँ भी, नहीं भी हूँ मैं यहाँ से वहाँ
खिड़की हो या झरोका, किस ने हवा को रोका
छाया जुनून कैसा, दुनिया लगे अजूबा
ग़ायब होके सब दिखता है मैं जहाँ भी रहूँ
कोई ना मुझको देखे, मैं सब को देखूँ
ग़ायब होके सब दिखता है मैं जहाँ भी रहूँ
कोई ना मुझको देखे, मैं सब को देखूँ