Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Sankat Harne Baba Aaya
Mahesh Nagar
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
काली खोली में जाके वो मोहन राम समाया
कलयुग में भक्तों के संकट हरने बाबा आया
कलयुग में भक्तों के संकट हरने बाबा आया
अरे नंदू भगत पहाड़ों पे अपनी गाय चराने आवे था
रट के नाम कन्हैया का पूरा दिन वहीं बितावे था
एक गैया पहाड़ों से नंदू की गायों में मिल जावे थी
दिन ढलते ही गैया फिर नंदू को नजर नहीं आवे थी
बीत गए दो चार महीने नंदू समझ ना पाया
कलयुग में भक्तों के संकट हरने बाबा आया
कलयुग में भक्तों के संकट हरने बाबा आया
एक दिन नंदू गैया के पास पहाड़ों में पहुंचा
गऊ काली गुफा में चली गई नंदू ने घणा ही सोचा
फिर डरता हुआ नंदू काली खोली के अंदर आया
एक बाबा तपधारी उसको घुणे पे बैठा पाया
फिर बाबा ने नंदू को उसका लेके नाम बुलाया
कलयुग में भक्तों के संकट हरने बाबा आया
कलयुग में भक्तों के संकट हरने बाबा आया
तुम कौन हो बाबा इस नंदू को कृपा करके बताओ
मैं समझ ना पाया लीला तुम्हारी बाबा मने समझाओ
बाबा बोले मैं कृष्ण हूं सब दुखड़े दूर करूंगा
कलयुग में बाबा मोहन राम के नाम से यहीं पूजूंगा
फिर बाबा ने नीले घोड़े पे अपना रूप दिखाया
कलयुग में भक्तों के संकट हरने बाबा आया
कलयुग में भक्तों के संकट हरने बाबा आया
तेरी सातों पीढ़ी पे मेरा सदा आशीर्वाद रहेगा
यहां ज्योत जलाइए मोहन की जो आवे वही सरेगा
प्रणाम करा नंदू ने बाबा अंतर्ध्यान हो गया
काली खोली के मंदिर का सारे जग में नाम हो गया
महेश रच्योती ने बाबा तेरे दर पे शीश झुकाया
कलयुग में भक्तों के संकट हरने बाबा आया
कलयुग में भक्तों के संकट हरने बाबा आया