Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Mohabbat Ka Iraada
Altaf Raja
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
मोहब्बत करने वाला ज़िंदगी-भर कुछ नहीं कहता

कि दरिया शोर करता है, समंदर कुछ नहीं कहता
मोहब्बत का...
मोहब्बत का इरादा अब बदल जाना भी मुश्किल है

तुम्हें खोना भी मुश्किल है, तुम्हें पाना भी मुश्किल है

ज़रा सी बात पर आँखें भिगो कर बैठ जाती हो
कल मिला वक्त तो ज़ुल्फ़ें तेरी सुलझाऊँगा

आज उलझा हूँ ज़रा वक्त को सुलझाने में
Hmm, ज़रा सी बात पर आँखें भिगो कर बैठ जाती हो
ज़रा सी बात पर आँखें भिगो कर बैठ जाती हो
तुम्हें तो अपने दिल का हाल बतलाना भी मुश्किल है
मोहब्बत का इरादा अब बदल जाना भी मुश्किल है
उदासी तेरे चेहरे पर गवारा भी नहीं, लेकिन...
तुझे किस तरह से पाऊँ?
तुझे किस तरह से पाऊँ? बड़ी दूर है किनारा
मेरी ज़िंदगी एक आँसू, तेरी ज़िंदगी सितारा
हो, उदासी तेरे चेहरे पर गवारा भी नहीं, लेकिन...
उदासी तेरे चेहरे पर गवारा भी नहीं, लेकिन...
तेरी ख़ातिर सितारे तोड़ कर लाना भी मुश्किल है
मोहब्बत का इरादा अब बदल जाना भी मुश्किल है
यहाँ लोगों ने ख़ुद पर इतने पर्दे डाल रखे हैं
दोस्ती की तरह ही लगती है
दुश्मनी का पता नहीं चलता
कौन किस वक्त वार कर बैठे
कुछ किसी का पता नहीं चलता
यहाँ लोगों ने ख़ुद पर इतने पर्दे डाल रखे हैं
यहाँ लोगों ने ख़ुद पर इतने पर्दे डाल रखे हैं
किसी के दिल में क्या है, ये नज़र आना भी मुश्किल है
किसी के दिल में क्या है, ये नज़र आना भी मुश्किल है
तुम्हें खोना भी मुश्किल है, तुम्हें पाना भी मुश्किल है
मोहब्बत का इरादा अब बदल जाना भी मुश्किल है
मोहब्बत का इरादा अब
बदल जाना भी मुश्किल है
मोहब्बत का... बदल जाना...