Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Hamari Adhuri Kahani (Title Track)
Jeet Gannguli; Arijit Singh
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
पास आए, दूरियाँ फिर भी कम ना हुईं
एक अधूरी सी हमारी कहानी रही
आसमाँ को ज़मीं ये ज़रूरी नहीं
जान ले, जान ले
इश्क़ सच्चा वही जिसको मिलती नहीं
मंज़िलें, मंज़िलें
रंग थे, नूर था, जब क़रीब तू था
एक जन्नत सा था ये जहाँ
वक्त की रेत पे कुछ मेरे नाम सा
लिख के छोड़ गया तू कहाँ?
हमारी अधूरी कहानी, हमारी अधूरी कहानी
हमारी अधूरी कहानी, हमारी अधूरी कहानी
ख़ुशबुओं से तेरी यूँ ही टकरा गए
चलते-चलते देखो ना हम कहाँ आ गए
जन्नतें 'गर यहीं, तू दिखे क्यूँ नहीं?
चाँद-सूरज सभी हैं यहाँ
इंतज़ार तेरा सदियों से कर रहा
प्यासी बैठी है कब से यहाँ
हमारी अधूरी कहानी, हमारी अधूरी कहानी
हमारी अधूरी कहानी, हमारी अधूरी कहानी
प्यास का ये सफ़र ख़तम हो जाएगा
कुछ अधूरा सा जो था, पूरा हो जाएगा
झुक गया आसमाँ, मिल गए दो जहाँ
हर तरफ़ है मिलन का समाँ
डोलियाँ हैं सजीं, ख़ुशबुएँ हर कहीं
पढ़ने आया ख़ुदा ख़ुद यहाँ
हमारी अधूरी कहानी, हमारी अधूरी कहानी
हमारी अधूरी कहानी, हमारी अधूरी कहानी