Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Han To Main Kya Kah Raha Tha
Mukesh, Rajesh Khanna, Lata Mangeshkar
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
Hmm
आसमाँ पे चाँदनी का
एक दरिया बह रहा था
हाँ, तो मैं क्या कह रहा था?
हाँ, तो मैं क्या कह रहा था?
कह रहे थे तुम, "हसीना
इश्क़ में मुश्किल है जीना"
हाँ, मुझे अब याद आया
जब से मैंने दिल लगाया
आज...
आज कौन सा दिन है? (शुक्रवार है)
वक्त यूँ ही जा रहा है
ठहरो, कोई आ रहा है
कोई मुसाफ़िर है
अपने रस्ते जा रहा है
तौबा, मैं तो डर गया था
हाँ, तो मैं क्या कह रहा था?
हाँ, तो मैं क्या कह रहा था?
कह रहे थे तुम कहानी
"जब से आई है जवानी..."
अब सुनो तुम बात आगे
जब से ये अरमान जागे...
आज कौन सी तारीख़ है?
आज २६ तारीख़ है
प्यार सपने बुन रहा है
देखो कोई सुन रहा है
माली है
बाग़ से कलियाँ चुन रहा है
मैं तो धोका खा गया था
हाँ, तो मैं क्या कह रहा था?
Mmm-hmm, hmm-hmm
Hmm-hmm, mmm
याद करते ये फ़साना
तुम मुझे मत भूल जाना
क्या दीवाना हूँ मैं कोई?
जब से मेरी नींद खोई
अरे, हाँ...
ये कौन सा महीना है? (जनवरी)
रुत सुहानी झूमती है
ये police क्यूँ ढूँढती है?
Mmm-hmm, अरे, बाबा
तुम्हें नहीं, किसी चोर को ढूँढती है
दर्द-ए-फ़ुर्क़त सह रहे थे
हाँ, तो तुम क्या कह रहे थे?
हाँ, तो तुम क्या कह रहे थे?
हाँ, तो-, mmm-hmm
Mmm-hmm, mmm-hmm
हाँ, तो तुम क्या...
हाँ, तो मैं क्या कह रहा था?
हाँ, तो-, mmm-hmm
मैं कुछ कह रहा था
बोलो ना, भूल गए?
अरे, हाँ, भूल गया
चलो-चलो, घर चलें, अरे...