Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Phir Se Dil Toota
Vishal Mishra
Popularity · Moderate
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
बे-आसरा क्यूँ भटके, ऐ दिल?
अब राह मिलना मुश्किल है, दिल
ना कोई खिड़की, ना कोई दर
अब घर का बनना मुश्किल है, दिल
जो चले थे संग, थे हमसफ़र
वो बिछड़-बिछड़ गए कहीं
जो मिले थे रंग, उड़े बे-फ़िकर
वो बिखर-बिखर गए
क्या पता, किधर गए
हाथों से छूटा रे, फिर से दिल टूटा रे
कैसे मैं दिल को बसाऊँ?
टुकड़े-टुकड़े ख़ुद के, कैसे फिर जोड़ूँ रे?
कैसे मैं दिल को मनाऊँ?
वो जो चाँद तेरे लिए था बना
जो ज़मीं पे तेरे लिए था बसा
वो जो ख़्वाब तेरे लिए था बुना
खो गया, दर-ब-दर हो गया
Mmm, जो चले थे संग, थे हमसफ़र
वो बिछड़-बिछड़ गए कहीं
जो मिले थे रंग, उड़े बे-फ़िकर
वो बिखर-बिखर गए
क्या पता, किधर गए
ओ, हाथों से छूटा रे, फिर से दिल टूटा रे
कैसे मैं दिल को बसाऊँ?
टुकड़े-टुकड़े ख़ुद के, कैसे फिर जोड़ूँ रे?
कैसे मैं दिल को मनाऊँ?