Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Aaj Udta Hue Ek Panchhi
Mohammed Rafi
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
आज उड़ता हुआ एक पंछी
ज़िंदगी की बहारों में आया
आज उड़ता हुआ एक पंछी
ज़िंदगी की बहारों में आया
फिर नई मस्तियाँ साथ ले कर
मुस्कुराते नज़ारों में आया
आज उड़ता हुआ एक पंछी
ज़िंदगी की बहारों में आया
आज दुनिया जवाँ हो गई है
ज़िंदगी मेहरबाँ हो गई है
आज दुनिया जवाँ हो गई है
ज़िंदगी मेहरबाँ हो गई है
ऐ बहारों, तुम्हारी कहानी
अब मेरी दास्ताँ हो गई है
अब मेरी दास्ताँ हो गई है
मिल गई फिर मुझे मेरी मंज़िल
मैं हसीं यादगारों में आया
मैं हसीं यादगारों में आया
आज उड़ता हुआ एक पंछी
ज़िंदगी की बहारों में आया
आ गया फिर सुहाना सवेरा
मिट गया शाम-ए-ग़म का अँधेरा
आ गया फिर सुहाना सवेरा
मिट गया शाम-ए-ग़म का अँधेरा
गुनगुनाने लगी हैं ये फ़िज़ाएँ
फिर हवाओं ने नग़्मा बखेरा
फिर हवाओं ने नग़्मा बखेरा
साज़ फिर छिड़ गए ज़िंदगी के
रंग फिर दिल के तारों में आया
रंग फिर दिल के तारों में आया
आज उड़ता हुआ एक पंछी
ज़िंदगी की बहारों में आया
आज की बेख़ुदी क्या बताऊँ
नग़्मा-ए-ज़िंदगी क्या सुनाऊँ
आज की बेख़ुदी क्या बताऊँ
नग़्मा-ए-ज़िंदगी क्या सुनाऊँ
ये बहारें, ये ग़ुंचे, ये कलियाँ
इनसे अपनी ख़ुशी क्या छुपाऊँ
इनसे अपनी ख़ुशी क्या छुपाऊँ
जो मेरा राज़-ए-दिल जानते हैं
मैं उन्हीं राज़दारों में आया
मैं उन्हीं राज़दारों में आया
आज उड़ता हुआ एक पंछी
ज़िंदगी की बहारों में आया