Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Ishq Hai Zindagi
Vinod Rathod
,
Alka Yagnik
,
Udit Narayan
,
Himesh Reshammiya
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
शब-ए-फ़ुर्क़त में दिल ने महसूस किया
शब-ए-फ़ुर्क़त में दिल ने महसूस किया
इश्क़ है ज़िंदगी, ज़िंदगी प्यार है
इश्क़ है ज़िंदगी, ज़िंदगी प्यार है
दर्द-ए-दिल की दवा सिर्फ़ दिलदार है
दर्द-ए-दिल की दवा सिर्फ़ दिलदार है
इश्क़ है ज़िंदगी, ज़िंदगी प्यार है
दर्द-ए-दिल की दवा सिर्फ़ दिलदार है
दर्द-ए-दिल की दवा सिर्फ़ दिलदार है
जन्नत का दर तो मोहब्बत का घर है
ये सब को पता यार है
दर्द-ए-दिल की दवा सिर्फ़ दिलदार है
दर्द-ए-दिल की दवा सिर्फ़ दिलदार है
प्यार की, ऐ सनम, रुत बदल ना जाए
वक़्त की राह पे दिल फिसल ना जाए
झुकी ख़ूबसूरत तुम्हारी नज़र
ज़माने के हर ग़म से हैं बेख़बर
ये दुनिया जो बदले, बदलती रहे
कली धड़कनों की ये खिलती रहे
खिलती रहे, खिलती रहे, खिलती रहे
चाँद को देखना, तेरा दीदार है
दर्द-ए-दिल की दवा सिर्फ़ दिलदार है
दर्द-ए-दिल की दवा सिर्फ़ दिलदार है
तू कहे, छोड़ दूँ तेरे लिए ख़ुदाई
टूटे ना दोस्ती, ये क़सम है खाई
ये यारी हमारी सलामत रहे
दिलों में हमेशा ही चाहत रहे
मेरी जब तलक साँस चलती रहे
शम्मा दोस्ताने की जलती रहे
जलती रहे, जलती रहे, जलती रहे
दोस्ती जीत है, बाक़ी सब हार है
दर्द-ए-दिल की दवा सिर्फ़ दिलदार है
दर्द-ए-दिल की दवा सिर्फ़ दिलदार है
इश्क़ है ज़िंदगी, ज़िंदगी प्यार है
दर्द-ए-दिल की दवा सिर्फ़ दिलदार है
दर्द-ए-दिल की दवा सिर्फ़ दिलदार है
जन्नत का दर तो मोहब्बत का घर है
ये सब को पता यार है
दर्द-ए-दिल की दवा सिर्फ़ दिलदार है
दर्द-ए-दिल की दवा सिर्फ़ दिलदार है
इश्क़ ईमान की ख़ुशबू
इश्क़ महबूब का जादू
इश्क़ अल्लाह की नेमत है
इश्क़ ज़िंदा हक़ीक़त है
इश्क़ के दिन अनोखे हैं
इश्क़ की रात निराली है
इश्क़ हर शय पे हावी है
इश्क़ की बात निराली है
आदमी को अगर चाहे
सच्चा इंसान बना दे
इश्क़ पत्थर को जो पूजे
उसको भगवान बना दे
इश्क़ सीने की धड़कन है
इश्क़ साँसों की सरगम है
इश्क़ दिलबर का वादा है
इश्क़ चाहत का मौसम है
इश्क़ आँखों का है काजल
इश्क़ होंठों की है लाली
इश्क़ कर लो तो समझोगे
इश्क़ बिन दुनिया है ख़ाली
इश्क़ रस्में नहीं जाने
इश्क़ क़स्में नहीं जाने
इश्क़ बस इश्क़ को समझे
इश्क़ बस इश्क़ को माने
इश्क़ वादे-वफ़ा, इश्क़ इक़रार है
इश्क़ वादे-वफ़ा, इश्क़ इक़रार है
दर्द-ए-दिल की दवा सिर्फ़ दिलदार है
दर्द-ए-दिल की दवा सिर्फ़ दिलदार है