Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Kyun Mere Dilko Qarar Aata Nahin
Mahendra Kapoor
,
Lata Mangeshkar
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
तेरे पहलू में चला आया हूँ मैं
ज़िंदगी के ग़म से घबराया हुआ
क्या कहूँ, तुझ बिन ये मेरा हाल है
जैसे कोई फूल कुम्हलाया हुआ
मुझको इस दुनिया में कुछ भाता नहीं
एक नज़र जब तक ना तुझको देख लूँ
क्यूँ मेरे दिल को क़रार आता नहीं?
एक नज़र जब तक ना तुझको देख लूँ
मेरी हर एक साँस तेरा गीत है
दिल नहीं, ये धड़कनों का साज़ है
मेरी हर एक साँस तेरा गीत है
दिल नहीं, ये धड़कनों का साज़ है
मैंने ये ख़ामोश नग़्मे सुन लिए
दो दिलों की एक ही आवाज़ है
हर तरफ़ संगीत लहराता नहीं
एक नज़र जब तक ना तुझको देख लूँ
क्यूँ मेरे दिल को क़रार आता नहीं?
एक नज़र जब तक ना तुझको देख लूँ
'गर ख़ुदा भी दूर से आवाज़ दे
मैं ना जाऊँ तेरा दामन छोड़ के
तुझसे 'गर बिछड़ी तो मैं मर जाऊँगी
देख ले उल्फ़त के नाते तोड़ के
ज़िंदगी से कुछ मेरा नाता नहीं
एक नज़र जब तक ना तुझको देख लूँ
क्यूँ मेरे दिल को क़रार आता नहीं?
एक नज़र जब तक ना तुझको देख लूँ