Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Yeh Duniya Ke Badaltey Rishtey
Kishore Kumar, Suman Kalyanpur, Mohammed Rafi
Popularity · Very high
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ना जाने कैसे पल में बदल जाते हैं
ना जाने कैसे पल में बदल जाते हैं
ये दुनिया के बदलते रिश्ते
क्या जाने कैसे रंगों में ढल जाते हैं
ये दुनिया के बदलते रिश्ते
ना जाने कैसे पल में बदल जाते हैं
जुड़ कर कहीं दिल जोड़ दें
टूटे तो दिल तोड़ जाते हैं ये
जुड़ कर कहीं दिल जोड़ दें
टूटे तो दिल तोड़ जाते हैं ये
ये फूल बन कर हैं खिलते कहीं
कहीं दिल में काँटे चुभाते हैं ये
जाने कहाँ किस मोड़ पे
देके दग़ा दिल को छल जाते हैं
ये दुनिया के बदलते रिश्ते
ना जाने कैसे पल में बदल जाते हैं
ये दुनिया के बदलते रिश्ते
अपनों से यूँ बिछड़े हैं जो
उन्हें क्या बिछड़ने का कुछ ग़म नहीं?
अपनों से यूँ बिछड़े हैं जो
उन्हें क्या बिछड़ने का कुछ ग़म नहीं?
मगर हार कर क्यूँ दुखों से कोई
ज़हर घोल दे ज़िंदगी में कहीं
सब खेल है तक़दीर का
तक़दीर से ही बदल जाते हैं
ये दुनिया के बदलते रिश्ते
ना जाने कैसे पल में बदल जाते हैं
ये दुनिया के बदलते रिश्ते
रिश्ते कभी टूटे कहाँ
जो टूट जाएँ वो रिश्ते नहीं
रिश्ते कभी टूटे कहाँ
जो टूट जाएँ वो रिश्ते नहीं
छुपी है उदासी के पीछे हँसी
दबी दर्द में भी ख़ुशी है कहीं
सच तो है ये बस प्यार से
जीवन हमारे बदल जाते हैं
ये दुनिया के बदलते रिश्ते
ना जाने कैसे पल में बदल जाते हैं
ये दुनिया के बदलते रिश्ते