Tu Chanda Main Chandni
Popularity · Low
Listen
YouTube
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
तू चंदा मैं चाँदनी, चाँदनी, चाँदनी
तू चंदा मैं चाँदनी, तू तरुवर मैं शाख रे
तू बादल मैं बिजुरी, तू बादल मैं बिजुरी
तू पंछी मैं पात रे
तू बादल मैं बिजुरी, तू पंछी मैं पात रे
तू चंदा मैं चाँदनी
ना सरवर, ना बावड़ी, ना कोई ठंडी छाँव
ना कोयल, ना पपीहरा, ऐसा मेरा गाँव रे
कहाँ बुझे तन की तपन?
कहाँ बुझे तन की तपन?
ओ सैया सिरमोर
चंद्रकिरण को छोड़ कर
चंद्रकिरण को छोड़ कर
जाए कहा चकोर
जाग उठी है साँवरे, जाग उठी है साँवरे
मेरी कुँवारी प्यास रे
अँगारे भी लगने लगे
पिया अँगारे भी लगने लगे
आज मुझे मधुमास रे, मधुमास रे
आज मुझे मधुमास रे
तुझे आँचल में रखूँगी ओ साँवरे
तुझे आँचल में रखूँगी ओ साँवरे
काली अलकों से बाधूँगी ये पाँव रे
काली अलकों से बाधूँगी ये पाँव रे
गल बइयाँ वो डालू की छूटे नहीं
गल बइयाँ वो डालू की छूटे नहीं
मेरा सपना सजन अब टूटे नहीं
मेहंदी रची हथेलियाँ, मेहंदी रची हथेलियाँ
मेरे काजलवारे नैन रे
पल-पल तुझे पुकारते
पिया पल-पल तुझे पुकारते
हो हो कर बेचैन रे, बेचैन रे
हो हो कर बेचैन रे
ओ मेरे सावन सजन, ओ मेरे सिंदूर
साजन संग सजनी बनी, मौसम संग मयूर
चार पहर की चाँदनी
चार पहर की चाँदनी मेरे संग बिता
अपने हाथों से पिया मोहे लाल चुनर ओढ़ा
केसरिया धरती लगे, केसरिया धरती लगे
अंबर लालम-लाल रे
अंग लगाकर सायबा, अंग लगाकर सायबा
कर दे मुझे निहाल रे, निहाल रे
कर दे मुझे निहाल रे
तू चंदा मैं चाँदनी, तू तरुवर मैं शाख रे
तू बादल मैं बिजुरी, तू बादल मैं बिजुरी
तू पंछी मैं पात रे