Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Kahan Ja Raha Hai
Mohammed Rafi
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
कहाँ जा रहा है तू, ऐ, जाने वाले?
कहाँ जा रहा है तू, ऐ, जाने वाले?
अँधेरा है मन का, दीया तो जला ले
कहाँ जा रहा है तू, ऐ, जाने वाले?
कहाँ जा रहा है?
ये जीवन सफ़र एक अंधा सफ़र है
ये जीवन सफ़र एक अंधा सफ़र है
बहकना है मुमकिन, भटकने का डर है
बहकना है मुमकिन, भटकने का डर है
सँभलता नहीं दिल किसी के सँभाले
कहाँ जा रहा है तू, ऐ, जाने वाले?
कहाँ जा रहा है?
जो ठोकर ना खाए, नहीं जीत उसकी
जो ठोकर ना खाए, नहीं जीत उसकी
जो गिर के सँभल जाए, है जीत उसकी
जो गिर के सँभल जाए, है जीत उसकी
निशाँ मंज़िलों के ये पैरों के छाले
कहाँ जा रहा है तू, ऐ, जाने वाले?
कहाँ जा रहा है?
कभी ये भी सोचा कि मंज़िल कहाँ है?
कभी ये भी सोचा कि मंज़िल कहाँ है?
बड़े से जहाँ में तेरा घर कहाँ है?
तेरा घर कहाँ है? तेरा घर कहाँ है?
जो बाँधे थे बंधन वो क्यूँ तोड़ डाले?
कहाँ जा रहा है तू, ऐ, जाने वाले?
कहाँ जा रहा है? कहाँ जा रहा है?
कहाँ जा रहा है?
कहाँ जा रहा है?