Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Pyaar...Ek Tarfaa
Amaal Mallik/Shreya Ghoshal/Manoj Muntashir/Jasmin Bhasin
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ना मैंने कुछ कहा है, ना उसने कुछ सुना है
ये ख़्वाब तो अकेले मेरी आँखों ने बुना है
तड़प है सिर्फ़ मेरी, ग़ुरूर बस मेरा है
नहीं वो इसमें शामिल, क़ुसूर बस मेरा है
तो क्या हुआ जो हाल वो मेरा नहीं समझता?
मेरा प्यार एक तरफ़ा, मेरा प्यार एक तरफ़ा
ये बहार एक तरफ़ा, मेरा प्यार एक तरफ़ा
कभी दिन हैं धुँधले-धुँधले, कभी धूप जैसी रातें
कोई सरफिरा ही समझे ये सरफिरी सी बातें
कई तोहफ़े और दुआएँ मैं फ़िज़ूल भेजती हूँ
उसकी तरफ़ से ख़ुद को मैं फूल भेजती हूँ
अजीब सा नशा है, ये नशा नहीं उतरता
मेरा प्यार एक तरफ़ा, मेरा प्यार एक तरफ़ा
ये बहार एक तरफ़ा, मेरा प्यार एक तरफ़ा
अभी कल ही तो मिली थी ख़्वाबों के मोड़ पर वो
भीगा था रात-भर मैं, बरसी थी रात-भर वो
जादू है एक ऐसा जो मैं ही जानता हूँ
उसको छुए बिना भी उसके गले लगा हूँ
अब उसके बिन ना एक पल मेरा कभी गुज़रता
मेरा प्यार एक तरफ़ा, मेरा प्यार एक तरफ़ा
ये बहार एक तरफ़ा, मेरा प्यार एक तरफ़ा