Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Chhor Denge
Dinora Fatehir
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
दिल टूटा लेकर मुस्कुरा के चलना सिखा दिया
धोखे ने तेरे हमें सँभलना सिखा दिया
ओ, मन भर गया है जो हम से, सारे रिश्ते तोड़ देंगे
जिस दिन आदत बनेंगे, उसी दिन ही छोड़ देंगे
ओ, मन भर गया है जो हम से, सारे रिश्ते तोड़ देंगे
जिस दिन आदत बनेंगे, उसी दिन ही छोड़ देंगे
ओ, हँसने ना देंगे तुम्हें, रोने ना देंगे
पल-पल बाद याद आएँगे, सोने ना देंगे
ना यक़ीं किसी पे भी तुम कभी कर पाओगे
कुछ इस तरह से तुम को दिल ही दिल में तोड़ देंगे
ओ, मन भर गया है जो हम से, सारे रिश्ते तोड़ देंगे
जिस दिन आदत बनेंगे, उसी दिन ही छोड़ देंगे
दिल लगाने के लिए चले जाना ग़ैरों की तुम बाँहों में
याद मेरी ही आएगी देखोगे जब तुम उनकी निगाहों में
ओ, ना छुपा पाओगे तुम, आँसू इतने देंगे
दर्द बन के हम तुम्हारे ज़हन में उतरेंगे
मौत से मिला के तुम को ज़िंदा ही छोड़ देंगे
हश्र पे ला के क़िस्से को हसीं मोड़ देंगे
ओ, मन भर गया है जो हम से, सारे रिश्ते तोड़ देंगे
जिस दिन आदत बनेंगे, उसी दिन ही छोड़ देंगे
ओ, मन भर गया है जो हम से, सारे रिश्ते तोड़ देंगे
जिस दिन आदत बनेंगे, उसी दिन ही छोड़ देंगे
मरते हुए को, बिखरते हुए को तड़पता हुआ छोड़ के
अरे, तुम क्या जानोगे कितना मज़ा आता है दिल तोड़ के
आने ना देंगे आँखों में अपनी हम नमी
अरे, बनने ना देंगे तुम को हम अपनी कमी
ना कोई सवाल करना, ना कोई जवाब देंगे
गिनते-गिनते थक जाओगे, ज़ख्म बेहिसाब देंगे
छोड़ देंगे
दर्द देंगे