Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Dil Chahte Ho
Payal Dev
,
A.M. Turaz
,
Jubin Nautiyal
Popularity · Low
+
Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
दिल चाहते हो या जाँ चाहते हो?
हमसे बताओ कि क्या चाहते हो
दिल चाहते हो या जाँ चाहते हो?
हमसे बताओ कि क्या चाहते हो
ख़ुद के ही अंदर मर जाएँगे
ग़म ना कभी बाहर लाएँगे
हँसते-हँसते कर देंगे ये भी
होना अगर तुम जुदा चाहते हो
हँसते-हँसते कर देंगे ये भी
होना अगर तुम जुदा चाहते हो
दिल चाहते हो या जाँ चाहते हो?
हमसे बताओ कि क्या चाहते हो
इश्क़ हमारा जग से जुदा है
खुशियाँ तुम्हारी हमारी वफ़ा है
क़िस्मत अपनी पढ़ ली है हमने
तुम्हारे सिवा ना कुछ भी लिखा है
मुजरिम भी हम बन जाएँगे
देना अगर तुम सज़ा चाहते हो
हँसते-हँसते कर देंगे ये भी
होना अगर तुम जुदा चाहते हो
हम तो बने हैं तुम्हारी ही ख़ातिर
तुम्हारे ही काम तो आएँगे आख़िर
हम में हमारा तो कुछ भी नहीं है
जो तुम कहो बस वो ही सही है
हक़ में हमारे शौक़ से कर दो
करना अगर बददुआ चाहते हो
हँसते-हँसते कर देंगे ये भी
होना अगर तुम जुदा चाहते हो
दिल चाहते हो या जाँ चाहते हो?
हमसे बताओ कि क्या चाहते हो