Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Hameen Se Muhabbat - EnVy
Mohammed Rafi
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
हमीं से मोहब्बत, हमीं से लड़ाई
हमीं से मोहब्बत, हमीं से लड़ाई
अरे, मार डाला दुहाई-दुहाई
अरे, मार डाला दुहाई-दुहाई
अभी नासमझ हो, उठाओ ना ख़ंजर
अभी नासमझ हो, उठाओ ना ख़ंजर
कहीं मुड़ ना जाए तुम्हारी कलाई
अरे, मार डाला दुहाई-दुहाई
सितम आज मुझ पर जो तुम ढा रही हो
बड़ी ख़ूबसूरत नज़र आ रही हो
ये जी चाहता है कि ख़ुद जान दे दूँ
ये जी चाहता है कि ख़ुद जान दे दूँ
मोहब्बत में आए ना तुम पर बुराई
अरे, मार डाला दुहाई-दुहाई
हमें हुस्न की हर अदा है गवारा
हसीनों का ग़ुस्सा भी लगता है प्यारा
उधर तुमने तीर-ए-नज़र दिल पे मारा
उधर तुमने तीर-ए-नज़र दिल पे मारा
इधर हमने भी जान कर चोट खाई
हमीं से मोहब्बत, हमीं से लड़ाई
अरे, मार डाला दुहाई-दुहाई
करो ख़ून तुम यूँ ना मेरे जिगर का
बस इक वार काफ़ी है तिरछी नज़र का
यही प्यार को आज़माने के दिन हैं
यही प्यार को आज़माने के दिन हैं
किए जाओ हमसे यूँ ही बेवफ़ाई
हमीं से मोहब्बत, हमीं से लड़ाई
अरे, मार डाला दुहाई-दुहाई
अभी नासमझ हो, उठाओ ना ख़ंजर
अभी नासमझ हो, उठाओ ना ख़ंजर
कहीं मुड़ ना जाए तुम्हारी कलाई
अरे, मार डाला दुहाई-दुहाई