TUM Hi TUM (Radha Krishna)
Popularity · Low
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
तुम ही मेरा प्रेम राधे
तुम मेरे विश्वास में
देखता हूँ तुमको मैं
हर पल हृदय के पास में
तुम ही मेरा प्रेम राधे
तुम मेरे विश्वास में
देखता हूँ तुमको मैं
हर पल हृदय के पास में
तुम मेरी बंसी की धुन में
तुम मेरी हर श्वास में राधे
हे राधे तुम ही तुम हो मुझमें हे राधे
हे राधे हे राधे
तुम ही तुम हो मुझमें हे राधे
मैं हूँ यमुना का किनारा तुम लहर हो राधे
भोर में तुम भोर का पहला प्रहर हो राधे
हे राधे
मैं हूँ यमुना का किनारा तुम लहर हो राधे
भोर में तुम भोर का पहला प्रहर हो राधे
बन कर सूर्य मैं चमकूँ गगन पे तो किरण तुम हो
मेरा मन मगन जिसमें रहे बस वो लगन तुम हो
मुझसे ज्यादा तुम हो मेरे होने के आभास में
रंग सारे है तुम्हारे मेरे बारह मास में
तुम मेरी बंसी की धुन में
तुम मेरी हर श्वास में राधे
हे राधे तुम ही तुम हो मुझमें हे राधे
हे राधे हे राधे
तुम ही तुम हो मुझमें हे राधे
प्रेम नगरी जाएँ जो वो प्रेम पथ हो कान्हा
प्रेम जिसका सारथी है तुम वो रथ हो कान्हा
ओ कान्हा
प्रेम नगरी जाएँ जो वो प्रेम पथ हो कान्हा
प्रेम जिसका सारथी है तुम वो रथ हो कान्हा
हज़ारों प्रेम के है बाण इन नैनो के तरकश में
मुझे यूँ प्रेम से देखा की तुमने कर लिया वश में
आत्मा को ले गए तुम प्रेम की महा रास में
प्रेम अमृत बनके बरसे बिरह के बनवास में
तुमको पाकर भी हूँ मैं तुमसे मिलन की आस में
कान्हा ओ कान्हा तुम ही तुम हो मुझमें ओ कान्हा
ओ कान्हा ओ कान्हा तुम ही तुम हो मुझमें ओ कान्हा
ओ रे कान्हा मुझसे दूर ना जाना
ओ रे कान्हा मुझसे दूर ना जाना
मेरे कृष्णा मुरारी मेरे बाँके बिहारी
एक है जब दोनों कैसा बिछड़ना
मेरी राधे प्यारी मेरी श्यामा प्यारी
डूब जाये सरे गोबिंद वारी वारी
मेरी राधे प्यारी मेरी श्यामा प्यारी
राधे के थे राधे के ही रहे गए
यह कृष्ण मुरारी
ओ रे कान्हा
ओ रे कान्हा
तुम ही तुम हो मुझ में
हो कान्हा
हे राधे हे राधे
तुम ही तुम हो मुझ में
हे राधे