Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Ladki Kyon
Jatin-Lalit, Shaan, Alka Yagnik, Prasoon Joshi
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
लड़की क्यूँ, ना जाने क्यूँ लड़कों सी नहीं होती
सोचती है ज़्यादा, कम वो समझती है
सोचती है ज़्यादा, कम वो समझती है
दिल कुछ कहता है, कुछ और ही करती है
लड़की क्यूँ, ना जाने क्यूँ लड़कों सी नहीं होती
लड़की क्यूँ, ना जाने क्यूँ लड़कों सी नहीं होती
सोचती है ज़्यादा, कम वो समझती है
दिल कुछ कहता है, कुछ और ही करती है
लड़की क्यूँ, ना जाने क्यूँ लड़कों सी नहीं होती
लड़की क्यूँ, ना जाने क्यूँ लड़कों सी नहीं होती
प्यार उसे भी है, मगर शुरूआत तुम्हीं से चाहे
ख़ुद में उलझी-उलझी है, पर बालों को सुलझाए
I mean, you're all the same, यार
हम अच्छे दोस्त हैं, पर उस नज़र से तुमको देखा नहीं
वो सब तो ठीक है, पर इस बारे में मैंने सोचा नहीं
"सब से अलग हो तुम," ये कह के पास तुम्हारे आए
और कुछ दिन में तुम में अलग सा कुछ भी ना उसको भाए
Uff, ये कैसी shirt पहनते हो? ये कैसे बाल कटाते हो?
गाड़ी तेज़ चलाते हो, तुम जल्दी में क्यूँ खाते हो?
Give me a break!
तुम्हें बदलने को पास वो आती है
तुम्हें मिटाने को जाल बिछाती है
बातों-बातों में तुम्हें फँसाती है
पहले हँसाती है, फिर बड़ा रुलाती है
लड़की क्यूँ, ना जाने क्यूँ लड़कों सी नहीं होती
लड़की क्यूँ, ना जाने क्यूँ लड़कों सी नहीं होती
Ayy, इतना ही ख़ुद से ख़ुश हो तो पीछे क्यूँ आते हो?
फूल कभी तो हज़ार तोहफ़े आख़िर क्यूँ लाते हो?
अपना नाम नहीं बताया आपने, coffee पीने चलेंगे?
मैं आपको घर छोड़ दूँ? फिर कब मिलेंगे?
बिखरा-बिखरा बेमतलब सा टूटा-फूटा जीना
और कहते हो, "अलग से हैं हम," तान के अपना सीना
भीगा तौलिया कहीं फ़र्श पे, toothpaste का ढक्कन कहीं
कल के मोज़े उलट के पहनें, वक़्त का कुछ भी होश नहीं
जीने का तुमको ढंग सिखलाती है
तुम्हें जानवर से इंसाँ बनाती है
उसके बिना इक पल रह ना सकोगे तुम
उसको पता है, ये कह ना सकोगे तुम
इसलिए लड़कियाँ लड़कों सी नहीं होती
इसलिए लड़कियाँ लड़कों सी नहीं होती
जाने कौन-कौन से दिन वो तुमको याद दिलाए?
प्यार को चाहे भूल भी जाए, तारीख़ें ना भुलाए
First March को नज़र मिलाई
४ April को मैं मिलने आई
२१ May को तुमने छुआ था
६ June, मुझे कुछ हुआ था
लड़कों का क्या है, किसी भी मोड़ पे वो मुड़ जाएँ
अभी किसी के हैं, अभी किसी और से वो जुड़ जाएँ
तुम्हारे mummy-daddy घर पर नहीं हैं?
Great, मैं आ जाऊँ?
तुम्हारी friend अकेली घर जा रही है
बेचारी, मैं छोड़ आऊँ? Uff!
इक "हाँ" कहने को कितना टहलाती है
थक जाते हैं हम, वो जी बहलाती है
वो शरमाती है, तभी छुपाती है
लड़की जो "हाँ" कह दे, उसे निभाती है
इसलिए लड़कियाँ लड़कों सी नहीं होती
इसलिए लड़कियाँ लड़कों सी नहीं होती
इसलिए लड़कियाँ लड़कों सी नहीं होती (ना-ना-ना, लड़की क्यूँ? Oh God)
इसलिए लड़कियाँ लड़कों सी नहीं होती (ना-ना-ना, ना-ना-ना, oh, someone shut it up)
Alright, alright, इसमें झगड़ने की क्या बात है, यार?
पहले-पहले भँवरे जैसे पास-पास मँढराएँ (अरे, but I...)
फिर "Busy हूँ" ये कह कर तुमको वो टरकाएँ (come on, Rhea)
समझा करो, darling, आज बहुत काम है (अरे, मेरी भी तो सुनो)
दूर हुआ तो क्या, दिल में तुम्हारा नाम है (oh, wow)
जिस चेहरे पर मरते हैं वो boring हो जाए (I'm not listening to you)
कुछ ही दिन में नज़रें इनकी इधर-उधर मँढराएँ (I'm not listening to you)
सिर्फ़ प्यार से ज़िंदगी नहीं चलती (okay, I'm not with her)
तुम interior decoration का course क्यूँ नहीं करती? (okay, that it)