Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Dhuan Dhuan - From "Aap Jaisa Koi"
Rochak Kohli
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
धुआँ-धुआँ ढल गया, पानी में उतर गया
जब से है पाया तुझे, दिल में बसाया तुझे
नदियाँ, नज़ारों में तू, इक था हज़ारों में तू
अपना बना के किया तूने यूँ पराया मुझे
अब मेरा साया ना मिले
क्या ऐसे होते हैं प्यार के सिले?
ये बता दे मुझे
बहती हवा, टूटे दिल की सदा
गहरा दरिया है, खोए-खोए लगते सभी किनारे
सूनी हैं रातें, डूबे दिन चले जाते
लेके तनहाइयों के तोहफ़े फिरते हैं हारे-हारे
चुप-सा कोई शोर है
धुँधला-सा हर ओर है
कैसे जोड़ूँ, कैसे बाँधूँ
कितने सिरों से टूटी ये डोर है
तुझपे, यार, बताओ, अब यक़ीं क्या करें?
झूठा बादल हो तो फिर ज़मीं क्या करे
माँगी जिसकी दुआ, वो तबाह कर गए
इश्क़ का रास्ता ये कैसे मंज़रों पे लाया मुझे
अब मेरा साया ना मिले
क्या ऐसे होते हैं प्यार के सिले?
ये बता दे मुझे
बहती हवा, टूटे दिल की सदा
गहरा दरिया है, खोए-खोए लगते सभी किनारे
सूनी हैं रातें, डूबे दिन चले जाते
लेके तनहाइयों के तोहफ़े फिरते हैं हारे-हारे
फिरते हैं हारे-हारे