Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Main Tera Aashiq Hoon
Roop Kumar Rathod
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
तू मेरे हर ख़्वाब में, हर ख़्वाब की ता'बीर में
मैं तेरे दिलकश ख़यालों की हसीं तस्वीर में
रंग के बदले ये दिल का ख़ून भरना चाहता हूँ
मैं तेरा आशिक़ हूँ...
मैं तेरा आशिक़ हूँ, तुझसे इश्क़ करना चाहता हूँ
झील सी आँखों में तेरी डूब मरना चाहता हूँ
मैं तेरा आशिक़ हूँ...
मैं तेरा आशिक़ हूँ, तुझसे इश्क़ करना चाहता हूँ
मैं हूँ तेरे रूठने से, मानने से बेख़बर
मैं हूँ तेरे रूठने से, मानने से बेख़बर
मुझ पे तेरी बेरुख़ी का भी नहीं कोई असर
अपने हर शिकवे-गिले से मैं मुकरना चाहता हूँ
मैं तेरा आशिक़ हूँ...
मैं तेरा आशिक़ हूँ, तुझसे इश्क़ करना चाहता हूँ
आने-जाने के लिए तो और भी हैं रास्ते
आने-जाने के लिए तो और भी हैं रास्ते
रास्ते सब मैंने छोड़े, यार, तेरे वास्ते
मैं तो बस तेरी गली से ही गुज़रना चाहता हूँ
मैं तेरा आशिक़ हूँ...
मैं तेरा आशिक़ हूँ, तुझसे इश्क़ करना चाहता हूँ
या तो अपने नाम से तू नाम मेरा जोड़ ले
या तो अपने नाम से तू नाम मेरा जोड़ ले
या लगा दे एक ठोकर, तू मेरा दिल तोड़ दे
टूट कर क़दमों में तेरे मैं बिखरना चाहता हूँ
मैं तेरा आशिक़ हूँ...
मैं तेरा आशिक़ हूँ, तुझसे इश्क़ करना चाहता हूँ
झील सी आँखों में तेरी डूब मरना चाहता हूँ
मैं तेरा आशिक़ हूँ, मैं तेरा आशिक़ हूँ
मैं तेरा आशिक़ हूँ, मैं तेरा आशिक़ हूँ