Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Mitti Ke Bete
Mithoon, Sonu Nigam, Manoj Muntashir, Border 2, 2026
Popularity · Low
+
Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
Hm-hm-hm, hm-hm-hm
Hm-hm-hm, hm-hm-hm
क्या मन-मौजी बेफ़िक्रे थे
क्या मन-मौजी बेफ़िक्रे थे
मौत पे अपनी हँसते थे
दिल में वतन को रखने वाले
सर पे कफ़न भी रखते थे
हम जो तिरंगा लहराएँगे
हिचकी बन के याद आएँगे
वो मिट्टी के बेटे जो वापस ना लौटे
जो वापस ना लौटे वो मिट्टी के बेटे
वो बाँके-अलबेले जो वापस ना लौटे
जो वापस ना लौटे वो मिट्टी के बेटे
इस मिट्टी के बेटे
Oh-oh-oh, oh-oh, oh-oh-oh, oh-oh
Oh-oh-oh, oh-oh, वो मिट्टी के बेटे
Oh-oh-oh, oh-oh, oh-oh-oh, oh-oh
Oh-oh-oh, oh-oh, वो मिट्टी के बेटे
इस मिट्टी के बेटे
जिसके लिए सरदार हमारा झूल गया था फंदे पर
धूल नहीं लगने दी हमने उस बे-दाग़ तिरंगे पर
उस बे-दाग़ तिरंगे पर, उस बे-दाग़ तिरंगे पर
तेरा दर्द तू जाने, बाबा...
तेरा दर्द तू जाने, बाबा, मैं तो ख़ुशी से पागल हूँ
जिसकी गोदी में खेला मैं, चला उसी के कंधे पर
Hm, लाडले जब सरहद जाएँगे
हिचकी बन के याद आएँगे
वो मिट्टी के बेटे जो वापस ना लौटे
जो वापस ना लौटे वो मिट्टी के बेटे
वो बाँके-अलबेले जो वापस ना लौटे
जो वापस ना लौटे वो मिट्टी के बेटे
इस मिट्टी के बेटे
ओ, छलिए, कहाँ पता था, तू यारों को छल जाएगा
जो चढ़ता सूरज था अपना, वो ऐसे ढल जाएगा
वो ऐसे ढल जाएगा, वो ऐसे ढल जाएगा
तेरे बिन सरहद से हम भी...
तेरे बिन सरहद से हम भी आधे-अधूरे लौटेंगे
तेरी चिता में धीरे से कुछ अपना भी जल जाएगा
यार गले जब लग जाएँगे
हिचकी बन के याद आएँगे
वो मिट्टी के बेटे जो वापस ना लौटे
जो वापस ना लौटे वो मिट्टी के बेटे
वो बाँके-अलबेले जो वापस ना लौटे
जो वापस ना लौटे वो मिट्टी के बेटे
इस मिट्टी के बेटे
कुछ दर्द कभी सोते ही नहीं, वनवास ख़तम होते ही नहीं
चौखट पे दिए जलते ही रहे, कुछ राम कभी लौटे ही नहीं
कुछ राम कभी लौटे ही नहीं, कुछ राम कभी लौटे ही नहीं
मेरे नाम का प्याला भर के, हो, हो, हो
मेरे नाम का प्याला भर के बरसातों में पी लेना
बाबा, मैं तो रहा नहीं, तू मेरी जवानी जी लेना
हम जब जन-गण-मन गाएँगे
हिचकी बन के याद आएँगे
वो मिट्टी के बेटे जो वापस ना लौटे
जो वापस ना लौटे वो मिट्टी के बेटे
वो बाँके-अलबेले जो वापस ना लौटे
जो वापस ना लौटे वो मिट्टी के बेटे
इस मिट्टी के बेटे
Oh-oh-oh, oh-oh, oh-oh-oh, oh-oh
Oh-oh-oh, oh-oh, वो मिट्टी के बेटे
Oh-oh-oh, oh-oh, oh-oh-oh, oh-oh
Oh-oh-oh, oh-oh, वो मिट्टी के बेटे
इस मिट्टी के बेटे