Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Yaar Badal Na Jaana
Udit Narayan
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
अरमानों के इस गुलशन में
तुम आए हो सावन की तरह
यार, बदल ना जाना मौसम की तरह
ओ, मेरे यार, बदल ना जाना मौसम की तरह
तुम क्या जानो, मेरे दिल में
तुम रहती हो धड़कन की तरह
यार, बदल ना जाना मौसम की तरह
ओ, मेरे यार, बदल ना जाना मौसम की तरह
सागर के संग लहर, किरण सूरज के साथ में चलती है
शमा हमेशा परवाने की चाहत में ही जलती है
हो, फूल में ख़ुशबू रहती है और सीप में मोती रहता है
"तेरा-मेरा होगा मिलन," धरती से अंबर कहता है
मेरे होंठों पे रहना हर दम
साज़ों में छुपी सरगम की तरह
यार, बदल ना जाना मौसम की तरह
ओ, मेरे यार, बदल ना जाना मौसम की तरह
मिलके जुदा अब होने से, दिल क्यूँ डरता है खोने से?
हाँ, मिलके जुदा अब होने से, दिल क्यूँ डरता है खोने से?
मैं तेरे साथ में अब रहूँगा सदा, मैंने ली है क़सम
है मेरा फ़ैसला, आख़िरी साँस तक हम ना होंगे जुदा
यार, बदल ना जाना मौसम की तरह
ओ, मेरे यार, बदल ना जाना मौसम की तरह
तुम क्या जानो, मेरे दिल में
तुम रहती हो धड़कन की तरह
यार, बदल ना जाना मौसम की तरह
ओ, मेरे यार, बदल ना जाना मौसम की तरह
सरकार, बदल ना जाना मौसम की तरह
देखो, यार, बदल ना जाना मौसम की तरह