Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Hawaon Pe Likhdo Hawaon Ke Naam
Kishore Kumar
Popularity · Moderate
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
हवाओं पे लिख दो हवाओं के नाम
हवाओं पे लिख दो हवाओं के नाम
हम अनजान परदेसियों का सलाम
हवाओं पे लिख दो हवाओं के नाम
ये किसके लिए है? बता किसके नाम?
ये किसके लिए है? बता किसके नाम?
ओ, पंछी तेरा ये सुरीला सलाम
हवाओं पे लिख दो हवाओं के नाम
शाख़ पर जब धूप आई हाथ छूने के लिए
छाँव छम से नीचे कूदी, हँसके बोली आइए
यहाँ सुबह से खेला करती है शाम
हवाओं पे लिख दो हवाओं के नाम
चुलबुला ये पानी अपनी राह बहना भूलकर
लेटे-लेटे आइना चमका रहा है फूल पर
ये भोले से चेहरे हैं मासूम नाम
हवाओं पे लिख दो हवाओं के नाम
हम अनजान परदेसियों का सलाम
हवाओं पे लिख दो हवाओं के नाम