Kabhi Tera Daman Na
Popularity · Low
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
कहीं चल ना दे, रात का क्या ठिकाना
इधर आओ, ज़ुल्फ़ों में तुमको छिपा लें
कहीं देख ले ना फिर हमको ज़माना
कहो तो, सितारों के दीपक बुझा दें
ये रात आई है, मिल भी लो चुपके-चुपके
गुज़र जाए कब ये, ना जाने
नज़र आज हम-तुम मिलाएँ कुछ ऐसे
ठहर जाए जाते ज़माने
नसीबों से मिलता है ये समाँ
कहीं देख ले फिर ना हमको ज़माना
कहो तो, सितारों के दीपक बुझा दें
तेरी ज़ुल्फ़ छू ली तो आवारा बादल
महकने, बहकने लगा है
झुका साँझ का आँचल, घटाओं का आँचल
तरसने, ढलकने लगा है
तो फिर छेड़ दो दिल की दास्ताँ
कहीं चल ना दे, रात का क्या ठिकाना
इधर आओ, ज़ुल्फ़ों में तुमको छिपा लें
कहीं देख ले ना फिर हमको ज़माना
कहो तो, सितारों के दीपक बुझा दें