Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Nagan Sa Roop Hai Tera
Mohammed Rafi, Laxmikant - Pyarelal
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
पानी में आग, देखो, कैसे लगा रही है
कौन? कौन है यहाँ?
गोरा बदन छुपाके गोरी नहा रही है
ये जुर्रत, ये गुस्ताख़ी!
जानता नहीं हम कौन हैं?
आकाश की परी है या कोई और है तू?
लड़की नहीं है ज़ालिम, रेशम की डोर है तू
नागन को डोर समझ रहा है?
नादान, मौत आई है तेरी
मौत? इतनी हसीन?
हाय, ये नागन डस ले तो क्या कहना
नागन सा रूप है तेरा
नागन सा रूप है तेरा, मैं बनके प्रेम-सपेरा
ले जाऊँगा तुझको, दुनिया देखेगी, देखेगी
नागन सा रूप है तेरा, मैं बनके प्रेम-सपेरा, सपेरा
ले जाऊँगा तुझको, दुनिया देखेगी
हो, ले जाऊँगा तुझको, दुनिया देखेगी
तू ज़िंदा लौट कर नहीं जाएगा इस महल से
तू पहरे लाख बिठा ले, तू परदे लाख गिरा ले
हाँ, पहरे लाख बिठा ले, तू परदे लाख गिरा ले
महलों पे ना इतराना, इस दिल को ना ठुकराना
ये दिल क्या महल से कम है, जिसमें है तेरा बसेरा?
नागन सा रूप है तेरा, मैं बनके प्रेम-सपेरा
हो, ले जाऊँगा तुझको, दुनिया देखेगी
बुरी मौत मरेगा
जो प्यार किया करते हैं, मरने से कब डरते हैं?
जो प्यार किया करते हैं, मरने से कब डरते हैं?
तू अपना मुख दिखला दे तो कितने चाँद उगा दें
तू ज़ुल्फ़ों को बिखरा दे तो कर दें घोर-अँधेरा
नागन सा रूप है तेरा, मैं बनके प्रेम-सपेरा
हो, ले जाऊँगा तुझको, दुनिया देखेगी, हाँ
'गर आज नहीं, कल होगा, कुछ शर्त लगा, चल, होगा
'गर आज नहीं, कल होगा, तू कुछ शर्त लगा, चल, होगा
जागेगा बीन का जादू, छम-छम-छम नाचेगी तू
हँस के तेरे होंठों से पी लूँगा ज़हर मैं तेरा
नागन सा रूप है तेरा, मैं बनके प्रेम-सपेरा
ले जाऊँगा तुझको, दुनिया देखेगी
हो, ले जाऊँगा तुझको, दुनिया देखेगी
हो, ले जाऊँगा तुझको, दुनिया देखेगी