Kaanton Ki Chubhan Payi
Popularity · Low
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
काँटों की चुभन पाई फूलों का मज़ा भी
काँटों की चुभन पाई फूलों का मज़ा भी
दिल दर्द के मौसम में रोया भी हँसा भी
काँटों की चुभन पाई फूलों का मज़ा भी
आने का सबब याद, न जाने की ख़बर है
आने का सबब याद, न जाने की ख़बर है
वो दिल में रहा और उसे तोड़ गया भी
दिल दर्द के मौसम में रोया भी हँसा भी
काँटों की चुभन पाई फूलों का मज़ा भी
हर एक से मंज़िल का पता पूछ रहा है
हर एक से मंज़िल का पता पूछ रहा है
गुमराह मेरे साथ हुआ रहनुमा भी
दिल दर्द के मौसम में रोया भी हँसा भी
काँटों की चुभन पाई फूलों का मज़ा भी
'गुमनाम' कभी अपनों से जो ग़म हुए हासिल
'गुमनाम' कभी अपनों से जो ग़म हुए हासिल
कुछ याद रहे उनमें तो कुछ भूल गया भी
दिल दर्द के मौसम में रोया भी हँसा भी
काँटों की चुभन पाई फूलों का मज़ा भी