Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Aadha Ishq
Salim–Sulaiman/Shreya Ghoshal/Amitabh Bhattacharya
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
नमकीन सी बात है हर नई सी बात में
तेरी ख़ुशबू चल रही है जो मेरे साथ में
हल्का (हल्का), हल्का रंग बीते कल का
गहरा-गहरा कल हो जाएगा (हो जाएगा)
आधा इश्क़, आधा है, आधा हो जाएगा
क़दमों से मीलों का वादा हो जाएगा
आधा इश्क़, आधा है, आधा हो जाएगा
क़दमों से मीलों का वादा हो जाएगा
बेशुमार रातें, बेहिसाब बातें
पास आते-आते गुम हो जाती हैं
बेख़ुदी में ढल के, बेकली में चल के
सौ-हज़ार यादें नम हो जाती हैं
फीका (फीका), फीका पल बीते कल का
महका-महका कल हो जाएगा (हो जाएगा)
आधा इश्क़, आधा है, आधा हो जाएगा
क़दमों से मीलों का वादा हो जाएगा
आधा इश्क़, आधा है, आधा हो जाएगा
क़दमों से मीलों का वादा हो जाएगा
आधा इश्क़, आधा इश्क़
आधा इश्क़, आधा इश्क़
आधा इश्क़
इंतज़ार सा है, इम्तिहान सा है
इत्मिनान सा है, क्या है ना जाने
इतरा रही है, इब्तिदा हुई है
इंतिहा हुई है, कैसे ना जाने
छलका (छलका), छलका पल बीते कल का
ठहरा-ठहरा कल हो जाएगा (हो जाएगा)
आधा इश्क़, आधा है, आधा हो जाएगा
क़दमों से मीलों का वादा हो जाएगा
आधा इश्क़, आधा है, आधा हो जाएगा
क़दमों से मीलों का वादा हो जाएगा
आधा, आधा, आधा, आधा, आधा इश्क़