Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Saagar Jaisi Aankhon Wali (The Unwind Mix)
Sreerama Chandra
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
हा हा हा हा हा हा (ओ ओ ओ)
चेहरा है या चाँद खिला है
ज़ुल्फ़ घनेरी शाम है क्या
सागर जैसी आँखों वाली
यह तो बता तेरा नाम है क्या
चेहरा है या चाँद खिला है
ज़ुल्फ़ घनेरी शाम है क्या
सागर जैसी आँखों वाली
यह तो बता तेरा नाम है क्या
हा तू क्या जाने तेरी ख़ातिर
कितना है बेताब यह दिल
तू क्या जाने देख रहा है
कैसे कैसे ख़्वाब यह दिल
दिल कहता है तू है यहाँ तो
जाता लम्हा थम जाए
वक़्त का दरिया बहते बहते
इस मंज़र में जम जाए
तूने दीवाना दिल को बनाया
इस दिल पर इलज़ाम है क्या
सागर जैसी आँखों वाली
यह तो बता तेरा नाम है क्या
आज मैं तुझसे दूर सही
और तू मुझसे अनजान सही
तेरा साथ नहीं पाऊँ तो
ख़ैर तेरा अरमान सही
हा यह अरमान हैं शोर नहीं हो
ख़ामोशी के मेले हों
इस दुनिया में कोई नहीं हो
हम दोनो ही अकेले हों
तेरे सपने देख रहा हूँ
और मेरा अब काम क्या है
सागर जैसी आँखों वाली
यह तो बता तेरा नाम है क्या
चेहरा है या चाँद खिला है
ज़ुल्फ़ घनेरी शाम है क्या
सागर जैसी आँखों वाली
यह तो बता तेरा नाम है क्या
हा हा हा हा हा हा (ओ ओ ओ)