Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Tu Jane Na (lofi)
Rudra
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
कैसे बताएँ, क्यूँ तुझको चाहें?
यारा, बता ना पाएँ
बातें दिलों की देखो जो बाक़ी
आँखें तुझे समझाएँ
तू जाने ना, तू जाने ना
तू जाने ना, तू जाने ना
मिल के भी हम ना मिले तुमसे ना जाने क्यूँ
मीलों के हैं फ़ासले तुमसे ना जाने क्यूँ
अनजाने हैं सिलसिले तुमसे ना जाने क्यूँ
सपने हैं पलकों तले तुमसे ना जाने क्यूँ
कैसे बताएँ, क्यूँ तुझको चाहें?
यारा, बता ना पाएँ
बातें दिलों की देखो जो बाक़ी
आँखें तुझे समझाएँ
तू जाने ना, तू जाने ना
तू जाने ना, तू जाने ना
निगाहों में देखो मेरी जो है बस गया
वो है मिलता तुमसे हू-ब-हू
ओ, जाने तेरी आँखें थी या बातें थी वजह
हुए तुम जो दिल की आरज़ू
तुम पास होके भी, तुम आस होके भी
एहसास होके भी अपने नहीं
ऐसे हैं हमको गिले तुमसे ना जाने क्यूँ
मीलों के हैं फ़ासले तुमसे ना जाने क्यूँ
तू जाने ना, तू जाने ना
तू जाने ना, तू जाने ना
ख़यालों में लाखों बातें यूँ तो कह गया
बोला कुछ ना तेरे सामने
हो, हुए ना बेगाने भी तुम होके और के
देखो तुम ना मेरे ही बने
अफ़सोस होता है, दिल भी ये रोता है
सपने संजोता है, पगला हुआ
सोचे ये, हम थे मिले तुमसे ना जाने क्यूँ
मीलों के हैं फ़ासले तुमसे ना जाने क्यूँ
अनजाने हैं सिलसिले तुमसे ना जाने क्यूँ
सपने हैं पलकों तले तुमसे ना जाने क्यूँ
कैसे बताएँ, क्यूँ तुझको चाहें?
यारा, बता ना पाएँ
बातें दिलों की देखो जो बाक़ी
आँखें तुझे समझाएँ
तू जाने ना, तू जाने ना
तू जाने ना, तू जाने ना
तू जाने ना, तू जाने ना (सा रे गा रे गा मा मा मा पा)
तू जाने ना, तू जाने ना
तू जाने ना, तू जाने ना