Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
KALPANA
Zeus, Joshi G
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
मकाम मिल जाए इसका दर कभी गाया नहीं
बसी की जिंदगी सुना दिया है गानों में
सबसे दूर मैं इस जिंदगी की भीड़ से
सबसे अलग मेरी जगह है सितारों में
तुम्हें खबर नहीं तुम किसके दिल में रहते हो तो
भला मुसाफिर की उम्मीद कैसे जानोगे?
मुंह फेरते हो सच सुन के हमेशा
मैं जिंदगी सुनाऊंगा तुम झूठ कैसे मानोगे?
खुदा बोले तेरा रास्ता आसान नहीं
और मैं बोलूं मुझे मंजिल का पता नहीं
निकल गया मैं घर से हूं मुसाफिरों की तरह
गिरा मैं सौ दफा पर कभी भी मैं रुका नहीं
मैंने अब तक अपनी जिंदगी को गाया
दस साल की मेहनत को एक पल में था गंवाया
मेरे गाने करे याद, मेरे साथ रोए लोग
और ये मुझसे पूछे गानों से मैंने कितना कमाया?
It's funny कि तुम्हें नहीं पता इज्जत क्या होती है
आर बस बताए कि उम्मीद कितनी छोटी है
मैं हील करता लोगों को, क्या मिला मुझे रैप से?
जीरो से मारा मिली, तूने शुरू किया लाख से
तो फैक्ट है कि आज भी अलग हूं मैं इन लोगों से
फर्क है मेरी सोच में, तुम मौत कैसे सोचोगे?
खाली हाथ कैसे घर को अपने लौटोगे?
जब जिंदगी की मार पड़ेगी तो खुद को कोसोगे
हालात बुरे होंगे, मिले कितने जखम तुझे याद भी नहीं होंगे
नींद नहीं आएगी हर रात मेरी जान
मगर जाग के ही तेरे सारे ख्वाब पूरे होंगे, yeah
गलत रास्ते भी होंगे, रास्तों में मुश्किलों से राब्ते भी होंगे
मंजिलों से पहले हो कांटों से भरा रास्ता
तो रास्तों के कांटे तुझे काटने भी होंगे
हालात बुरे होंगे, मिले कितने जखम तुझे याद भी नहीं होंगे
नींद नहीं आएगी हर रात मेरी जान
मगर जाग के ही तेरे सारे ख्वाब पूरे होंगे
गलत रास्ते भी होंगे, रास्तों में मुश्किलों से राब्ते भी होंगे
मंजिलों से पहले हो कांटों से भरा रास्ता
तो रास्तों के कांटे तुझे काटने भी होंगे, yeah
यहाँ कौन सगा मेरा?
जिसे माना सगा मैंने वही दगा देरा
रोशनी की चाहत अभी कायम है अंधेरा
मैंने आँखों में ख्वाब जला के लिया माइक साथ फिरा
करता नहीं कल्पना, आज काम किया तभी लिया कल बना
लड़के चाहते हैं गिराना मुझे दल बना
फिर भी प्यार देता सभी को, ना सीखा मैंने किसी से भी कलपना
मैंने हर दफा खुद को जिम्मेदार ठहराया
जब भी हालातों ने मुझे तहराया
मुझे आया नहीं कभी रहना आश्रित जो पे
मैंने जिंदगी में मेरी किसी को ना आजमाया सिवा खुद के
अजीजों से उपहार मिले दुख के
सदा शांत रहा, भूलता नहीं चूकते
मुझे याद नहीं आखिर कि हम कब खुश थे
जानू मगर नुस्खे सारे दिल में घर करने के बा कमाल
मैं हालातों का मारा, मुझसे पूछो नहीं हाल
मैं लिखता हूं जवाब बिना सुने ही सवाल
बनी जिंदगी ये मेरी किस्तों के लिए मिसाल, हाँ!
मैं लगा रहा, देखा नहीं दिन ना देखे साल
मैं दुखी था पर भीगने ना दिए कभी गाल
मैं जानता हूं आंसू को छुपाने का कमाल
मुझे मिला नहीं बावे कभी लगा हुआ थाल
तो फिर करूं किसका एहतराम?
मेरे लिए मेरा पिता, मेरा भगवान
मेरे लिए था लगाया जिसने जी जान
उसकी खुशी के लिए चढ़ा दूं आहुति मैं अपने प्राण
मुझे रास नहीं आराम
कलाई कलम से कागजों पे करती व्यायाम
तभी खुला है ये जिंदगी का आयाम
आज मैं खास, लाखों के लिए अब रा नहीं आम
परिवार की मैं शान बन चुका हूं
मैं दर्द लिखकर दवा की दुकान बन चुका हूं
मेरे भाई गंवाना किसी स्थान पर चुका हूं
मेरा दिल दरिया पर मैं चट्टान बन चुका हूं
कल तक हवा का था झोंका, अब तूफान बन चुका हूं
मुझे सुनने वालों का मैं अभिमान बन चुका हूं
कभी जिंदगी की ठोकरों से हुआ नहीं हताश
तो अब प्रेरणा का पूरा एक जहान बन चुका हूं
तुझसे कहता हूं कि यहाँ हालात बुरे होंगे
सांप रूपी दोस्तों से हाथ भरे होंगे
कोई राह नहीं सूझेगी, सारे काम अधूरे होंगे
पर तू देना अपना शत-प्रतिशत, ख्वाब पूरे होंगे, हाँ!
Yeah, गलत रास्ते भी होंगे
काटने को अपने पीछे भागते भी होंगे
तेरे सपनों पे जो आज पूरी हंसने को आए
एक रोज वही लोग तेरे साथ खड़े होंगे, peace out!