Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Ya Kah De Ham Insaan Nahin
Salil Chowdhury
,
Mohammed Rafi
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
या कह दे, हम इंसान नहीं
या मान जा, तू भगवान नहीं
या कह दे, हम इंसान नहीं
या मान जा, तू भगवान नहीं
या कह दे, हम इंसान नहीं
या मान जा, तू भगवान नहीं
हम अपनी ख़ुशी से आए नहीं
दुनिया में हमें तू लाया है
हम अपनी ख़ुशी से आए नहीं
दुनिया में हमें तू लाया है
ये सच है अगर तो फिर हमसे
क्यूँ दूर तेरी ही छाया है?
क्या हम तेरे मेहमान नहीं?
या कह दे, हम इंसान नहीं
या मान जा, तू भगवान नहीं
ये ग़म की धूप तो दी, लेकिन
ख़ुशियों की कभी बरसात ना दी
ये ग़म की धूप तो दी, लेकिन
ख़ुशियों की कभी बरसात ना दी
जो चैन की नींद में कट जाती
ऐसी तो कभी इक रात ना दी
क्या अपना कोई अरमान नहीं?
या कह दे, हम इंसान नहीं
या मान जा, तू भगवान नहीं
घबरा के कभी दिल कहता है
"अच्छा है अगर हम मर जाएँ"
घबरा के कभी दिल कहता है
"अच्छा है अगर हम मर जाएँ"
मरना भी तो तेरे हाथ में है
ये काम भी कैसे कर जाएँ?
जीना भी कोई आसान नहीं
या कह दे, हम इंसान नहीं
या मान जा, तू भगवान नहीं
या कह दे, हम इंसान नहीं
या मान जा, तू भगवान नहीं