Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Jab Bhi Yeh Dil Udas Hota Hai
Shankar-Jaikishan, Mohammed Rafi, Sharda
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
जब भी ये दिल उदास होता है
जाने कौन आस पास होता है
जब भी ये दिल उदास होता है
जाने कौन आस पास होता है
जब भी ये दिल उदास होता है
होंट चुप चाप बोलते हो जब
साँस कुछ तेज़ तेज़ चलती हो
आँखें जब दे रहीं हों आवाज़ें
ठंडी आहों में साँस जलती हो
ठंडी आहों में साँस जलती हो
जब भी ये दिल उदास होता है
जाने कौन आस पास होता है
जब भी ये दिल उदास होता है
आँख में तैरती हैं तस्वीरें
तेरा चेहरा तेरा ख़्याल लिए
आईना देखता है जब मुझको
एक मासूम सा सवाल लिए
एक मासूम सा सवाल लिए
जब भी ये दिल उदास होता है
जाने कौन आस पास होता है
जब भी ये दिल उदास होता है
कोई वादा नहीं किया लेकिन
क्यों तेरा इंतज़ार रहता है
बेवजह जब क़रार मिल जाये
दिल बड़ा बेक़रार रहता है
दिल बड़ा बेक़रार रहता है
जब भी ये दिल उदास होता है
जाने कौन आस पास होता है
जब भी ये दिल उदास होता है
जाने कौन आस पास होता है
जब भी ये दिल उदास होता है