Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Humble Rap (Freeverse)
DRJ Sohail
,
MC Altaf
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
(DRJ)
घर पे बैठ के लिखता था, अभी मैं दिखता हूँ
चुप रहना भी है जवाब, उससे मैं सीखता हूँ
मौके चल के आते नहीं, मैं उससे खींचता हूँ
बाकी लोग का पता नहीं, मैं सीधे चीरता हूँ
ढूँढने निकला नया दौर, मिले नये rules
थका-हारा बैठा क्यूँ चल फिर से अभी उठ (उठ)
तू कितना सही है, ये उनसे नहीं तू खुद से पूछ
जो गिराना चाहते उनके सर के ऊपर से तू उड़
सिर्फ मुनाफ़ा, मैं hustler हूँ
नरम दिल इंसान लेकिन beat पे लगता पत्थर हूँ
हाँ, दुश्मनी में बत्तर हूँ
पर दोस्त एक बार बोलूँ तो फिर दोस्ती में कट्टर हूँ
लड़ते जो हैं खुद से मैं वैसी वाली नसल हूँ
Rap करने जाऊँ तो फिर मौसम तेरा बदल दूँ
Music है हराम पर, पर कला नहीं ना समझ तू
ये तोहफ़ा भी है उसका, तो बोले मुझे गलत क्यूँ?
हाँ, मैं गलत क्यूँ?
ख़ुदा के सामने सर झुका बाकी किसी के नहीं (नहीं)
विश्वास मेरा इसी में बाकी किसी में नहीं (fact)
बोले इसको मुश्किल कहाँ, वो अभी आके गई (ya)
अब पूछूँ नहीं रास्ता क्या वो सब दिखा के गई (brr)
कोई काम यहाँ छोटा नहीं vision बड़ा रखने का (हाँ)
और zero से शुरूआत किया तो गिनती नहीं करने का (नहीं)
और बड़े घर से आके भी चिंदी गिरी करने का
बहुत देखे ऐसे लोग मैंने, बस चलते रहने का, आँ
सिर्फ फटेली, अंदर से खोखला
तू hard तेरे घर पे होगा (हाँ) इधर है ठोकला तू (क्या)
पहला लाफा फिर बात (बात) ये अपने hood का rule
सिर्फ cash बस पत्ते छाप (छाप) ये अपना दूसरा rule
Double G, एक check (check) ये मेरे खुद का shoe
बाप का पैसा रख के जेब में मैं खोटा उड़ाता क्यूँ?
Internet पे hate फिर show पे आके कूदता क्यूँ?
नकली biceps और जिगर से है लुक्खा तू (चल बे)
हौसले magic candle से वो मारे फूँक, हम बुझते नहीं (नहीं)
Crime Patrol, दस्तक अपन notice देके घुसते नहीं (नहीं)
Future एकदम सही इसलिए ज्योतिष लोग से पूछते नहीं
Spit करते bars, अपन रास्ते पे थूकते नहीं
Fire in the booth तो बुलाओ BBC (yo man)
Public मुझे पसंद करती जैसे vines है BB की (yo)
मैं Netflix का ज़माना, तू अब भी है DVD
दो हज़ार views नहीं और बात करते mili की
तो देते एकदम shot असली
Rapper इधर है तो बंदी stalk करती
Fake rapper लोग की देखो following भी fake लगती (fake)
Reality show नहीं rap तो नहीं मिलेगा fame जल्दी
Bank एकदम balance में, नहीं है मुझको फिकर
Real talk करने का अगर खड़ने का है इधर
देख के मुझे छुप गया, शाना गया किधर? (किधर)
Rapper बनने का है इसको, चल बे नकली निकल
Facts बोलूँ मैं १०० टका सच
देश किधर है ढूँढो जाके सब
लाना विकास घुमते आते वक्त
सुन रहे सब तेरे अँधे भक्त
क्या करूँ फिर बोलो मुझे सब?
क्या करोगे देश डूबे जब?
छीन रहे वो तेरा-मेरा हक़ (ya)
ना जाने मिले कब!
आँ, पहले से मैं kill करूँ cyphers में
Haters बैठे cyber में
नहीं मिलता इनको point, joint पी के hyper है
हूँ जलाता इनकी मैं, verse मेरे lighter है
Ghost rider है, street fighter है
घूमूँ अकेला नाके पे तेरे guide कहाँ पर है? (क्या)
किधर है guide लोग? हाँ
MC Altaf
2021
Gully Gang
Let's get it
चल