Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Rasiya Reprise
Arijit Singh
,
Amitabh Bhattacharya
,
Pritam
Popularity · High
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
मेरा दर्पन अखियाँ तेरी
तुझको तरसें अखियाँ मेरी
जीना मुझको रास आने लगा
जब से चहकीं बतियाँ तेरी
जोगन, तेरा मारा रसिया
जग जीता, दिल हारा रसिया
पग तेरे चौबारे ठहरे
सदक़े मैं बंजारा रसिया
रसिया ये तेरा हुआ, तूने जिया मोह लिया
रसिया ने तेरा है जो वही तुझे सौंप दिया
हो, गलियों में तेरी फिर रहा हूँ
छोड़ के मैं रेज़गारी
गोया नासमझी है ये मेरी
या कि तेरी होशियारी?
ज़िक्र तेरा इन लबों पे
दिन-रैन है, दिन-रैन है
मन में तू है, मन तभी तो
बेचैन है, बेचैन है
बनकर तेरा यारा रसिया
सोचे ना दोबारा रसिया
पग तेरे चौबारे ठहरे
सदक़े मैं बंजारा रसिया
रसिया ये तेरा हुआ, तूने जिया मोह लिया
रसिया ने तेरा है जो वही तुझे सौंप दिया
तुम रहे ना तुम, हम रहे ना हम
थोड़े हम में तुम, थोड़े तुम में हम
जोगन, तेरा मारा रसिया, रसिया
जग जीता, दिल हारा रसिया
दिल हारा रसिया, रसिया, रसिया