Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Yeh Haseen Vadiyan Yeh Khula Aasman (From "Roja")
Chitra, S.P. Balasubrahmanyam, A.R. Rahman
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ये हसीन वादियाँ, ये खुला आसमाँ
आ गए हम कहाँ, ऐ मेरे साजना?
इन बहारों में दिल की कली खिल गई
मुझको तुम जो मिले, हर ख़ुशी मिल गई
तेरे होंठों पे हैं हुस्न की बिजलियाँ
तेरे गालों पे हैं ज़ुल्फ़ की बदलियाँ
तेरे दामन की ख़ुशबू से महके चमन
संगमरमर के जैसा ये तेरा बदन
मेरी जान-ए-जाँ, मैं तेरी चाँदनी
छेड़ दो तुम आज कोई प्यार की रागिनी
ये हसीन वादियाँ, ये खुला आसमाँ
आ गए हम कहाँ, ऐ मेरे साजना?
ये बंधन है प्यार का देखो टूटे ना, सजनी
ये जन्मों का साथ है देखो छूटे ना, सजना
तेरे आँचल की छाँव के तले मेरी मंज़िल मुझे मिल गई
तेरी पलकों की छाँव के तले मोहब्बत मुझे मिल गई
ये हसीन वादियाँ, ये खुला आसमाँ
आ गए हम कहाँ, ऐ मेरे साजना?
इन बहारों में दिल की कली खिल गई
मुझको तुम जो मिले, हर ख़ुशी मिल गई
ये हसीन वादियाँ, ये खुला आसमाँ
आ गए हम कहाँ, ऐ मेरे साजना?
जी करता है, साजना, दिल में तुमको बिठा लूँ
आ, मस्ती की रात में अपना तुमको बना लूँ
उठने लगे हैं तूफ़ान क्यूँ मेरे सीने में, ऐ सनम?
तुम्हें चाहूँगा दिल-ओ-जान से, मेरी जान-ए-जाँ, तेरी क़सम
ये हसीन वादियाँ, ये खुला आसमाँ
आ गए हम कहाँ, ऐ मेरे जान-ए-जाँ?
इन बहारों में दिल की कली खिल गई
मुझको तुम जो मिले, हर ख़ुशी मिल गई
मेरी जान-ए-जाँ, मैं तेरी चाँदनी
छेड़ दो तुम आज कोई प्यार की रागिनी
ये हसीन वादियाँ, ये खुला आसमाँ
आ गए हम कहाँ, ऐ मेरे साजना?
ये हसीन वादियाँ, ये खुला आसमाँ
आ गए हम कहाँ, ऐ मेरे साजना?