Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Bol Radha Bol
Mukesh, Vyjayanthimala
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
मेरे मन की गंगा
और तेरे मन की जमुना का
बोल राधा बोल संगम होगा की नहीं
मेरे मन की गंगा
और तेरे मन की जमुना का
बोल राधा बोल संगम होगा की नहीं
अरे बोल राधा बोल संगम होगा की नहीं
नहीं कभी नहीं
कितनी सदियाँ बीत गईं हैं
हाय तुझे समझाने में
मेरे जैसा धीरज वाला
है कोई और ज़माने में
दिल का बढ़ता बोझ
कभी कम होगा की नहीं
बोल राधा बोल संगम होगा की नहीं
मेरे मन की गंगा
और तेरे मन की जमुना का
बोल राधा बोल संगम होगा की नहीं
अरे बोल राधा बोल संगम होगा की नहीं
जा जा
दो नदियों का मेल अगर
इतना पावन कहलाता है
क्यों न जहाँ दो दिल मिलते हैं
स्वर्ग वहाँ बस जाता है
हर मौसम है प्यार का मौसम होगा की नहीं
बोल राधा बोल संगम होगा की नहीं
मेरे मन की गंगा
और तेरे मन की जमुना का
बोल राधा बोल संगम होगा की नहीं
अरे बोल राधा बोल संगम होगा की नहीं
नहीं नहीं नहीं हट
तेरी ख़ातिर मैं तड़पा यूँ
जैसे धरती सावन को
राधा राधा एक रटन है
साँस की आवन जावन को
पत्थर पिघले दिल तेरा नम होगा की नहीं
बोल राधा बोल संगम होगा की नहीं
मेरे मन की गंगा
और तेरे मन की जमुना का
बोल राधा बोल संगम होगा की नहीं
अरे बोल राधा बोल संगम होगा की नहीं
जाओ न क्यों सताते हो
होगा होगा होगा