JAB TAK MEIN ZINDA HU
Popularity · Low
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
(जब तक मैं जिंदा हूं, जब तक मैं जिंदा हूं)
(रोज मुझे देख रहा है कौन जो मेरा)
(मैं जिंदा हूं, जिंदा हूं)
ये सब जो भी देख रहा हूं, आ
ये दिल मेरा दुखता है, आ
ये सोच के ही खुश हूं मैं, हो
कि कोई मुझसे सीखता है, हां
दिल से ही करता हूं सबको support
बदले में मांगा नहीं कुछ भी मैं दोस्त
करना है सपनों को पूरा
जो रह गया अब तक अधूरा
जब तक मैं जिंदा हूं, आ
जब तक मैं जिंदा हूं, आ
करता रहूंगा मैं सभी के लिए
दुआ और प्यार मैंने सभी से लिए
जब तक मैं जिंदा हूं, आ
जब तक मैं जिंदा हूं, आ
जीऊंगा अपनों के लिए
अपने कुछ सपनों के लिए
कैसा होता प्यार मैंने सीखा अपनी मां से
करके दिखाना है, देना नहीं दिलासे
खुश देख मुझे, मेरे अपने नाराज हैं
हे ऊपर वाले मुझे रास्ता दिखा दे
मैं लिखते गया बातों को, कानों में चले beat
मुझसे हर हमेशा गलतियां होती रही repeat
और ये जिंदगी भी किसी बढ़ते पेड़ की तरह है
यहां सूख गई है ये सारी पेड़ की शाखाएं
मैं किसी के भी दिल से कभी खेल ही नहीं पाया
मैं भी ज्यादा दिन तक खुद को ऐसे झेल ही नहीं पाया
कैसे अपनों के बिना मैं इतना टूट सा गया हूं
कैसे ये बताऊं कितना दूर आ गया हूं
काले बादल की तरह मैं सब पे छा गया हूं
मुझे कौन कितना झेलेगा, मैं सब गंवा चुका हूं
वो भी भागे-भागे दूर मुझसे तेज जा रही है
क्या ऐसी हालत में तू मुझे देख पा रही है
कितना झेला मैंने क्या तू जानती भी है
मुझे थोड़ा सा भी अपना क्या तू मानती भी है
सुनहरे दिन गए अब आई आंधी भी है
चाहिए मुझे मौत फिर तो शांति है
तूने गलत समझा मुझे गलत समय पे आके
हंसते हुए किया स्वागत जिनका गए वो रुला के
यारा खो दिया है मैंने मेरा जो कुछ भी बचा था
बताया नहीं किसी को सब कुछ दिल में ही रखा था
बेचैन हो के अगर कभी किसी को कुछ बोला
तो माफ करो मैंने थोड़ा सा बस खुद को खोला
मैं छोटे से लेकर अब तक बस हां में हां मिलाया
मेरी भी एक सोच है ये कभी ना बताया
मैं एक बच्चा था जो सबसे ही नाराज रहता था
ऐसा एक वक्त था जब सबको मुझ पे नाज़ रहता था
क्योंकि मैं उनकी कई सारी चीजें मान लेता था
मेरा कोई हक नहीं है बोलने का मान लेता था
जब तक मैं जिंदा हूं, आ
जब तक मैं जिंदा हूं, आ
करता रहूंगा मैं सभी के लिए
दुआ और प्यार मैंने सभी से लिए
जब तक मैं जिंदा हूं, आ
जब तक मैं जिंदा हूं, आ
जीऊंगा अपनों के लिए
अपने कुछ सपनों के लिए
जब तक मैं जिंदा हूं
बाप तेरे मरने ना दो
जब तक मैं जिंदा हूं
साथ मेरे चलने आ तू
जब तक मैं जिंदा हूं
कोई भी अकेला नहीं है
खड़ा अपनों के लिए हूं यहां
हां मैंने भी यहां तेरी तरह ख्वाब देखा था
चाहिए साथ था पर कोई भी ना यहां साथ खड़ा था
हूं नहीं बुरा जितना लगा ये इल्जाम मेरे पे
था मैं शांत सब कुछ सह रहा था
बुरा वक्त था जब उनका तो मैं दोस्त बन गया था
बना छाता बारिश गया तो फौज बन गया था
किनारा ना मिला music सहारा बन गया था
सही बोलूं तो मैं जिंदगी ही गाना बन गया था
रुका और उससे लड़ के नसीब बदल दे
क्या पता किसकी दुआएं तकदीर बदल दे
इंसान और वक्त में कोई फर्क ही नहीं है
बदलने से तू डर रहा क्यों यहां सब बदलते
ऐसा कौन है जो जिसमें कोई कमी नहीं है
खुले आसमान के पास भी ज़मीन नहीं है
कोई क्या ही ले जाएगा मैं सब दे चुका हूं
कुछ भी हो जाए है खुद पे यकीन मुझे
जब तक मैं जिंदा हूं, आ
जब तक मैं जिंदा हूं, आ
जीऊंगा अपनों के लिए
अपने कुछ सपनों के लिए
जब तक मैं जिंदा हूं, आ
जब तक मैं जिंदा हूं, आ
जीऊंगा अपनों के लिए
अपने कुछ सपनों के लिए